Lava ने सिर्फ 10,999 में लॉन्च किया Smart 4 Pro स्मार्टफोन, 7,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे कई फीचर्स

Summary :

सिर्फ 11 हजार रुपये से कम कीमत पर लॉन्च किए इस स्मार्टफोन में 7,000mAh की बैटरी, Unisoc चिपसेट, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और दो आकर्षक कलर विकल्प के साथ लॉन्च किया गया है।

Lava ने भारतीय बाजार में कई स्मार्टफोन को किफायती कीमत पर लॉन्च किया है और अब एक और बजट में शानदार Smart 4 Pro को लॉन्च कर दिया है। बता दें कि सिर्फ 11 हजार रुपये से कम कीमत पर लॉन्च किए इस स्मार्टफोन में 7,000mAh की बैटरी, Unisoc चिपसेट, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और दो आकर्षक कलर विकल्प के साथ लॉन्च किया गया है। अगर आप भी बजट में स्मार्टफोन लेने का प्लान बना रहे है तो देखें Lava Smart 4 Pro की सभी डिटेल्स की जानकारी।

Lava Smart 4 Pro के फीचर

  • Camera: Lava Smart 4 Pro में फोटोग्राफी के लिए 13MP का मेन कैमर और 5MP का कैमरा फ्रंट में दिया गया है। साथ ही Screen Flash, Portrait Mode, Slow Motion समेत कई फीचर्स को शामिल किया गया है।
  • Display: स्मार्टफोन में 6.75 इंच का HD LCD डिस्प्ले दिया गया है और 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।
  • Battery: 7,000mAh की बड़ी बैटरी और 18w का चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
  • Chipset: बेहतर परफॉर्मेंस के लिए UNISOC T610 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है।
  • Colours: Konark Gold और Neelam Blue  दो आकर्षक कलर विकल्प दिए गए है।
  • Android: यह स्मार्टफोन Android16 पर रन करता है।

Lava Smart 4 Pro की कितनी है कीमत

Lava Smart 4 Pro स्मार्टफोन में बजट के अनुसार कई फीचर्स, बेहतर परफॉर्मेंस के लिए दमदार चिपसेट और शानदार डिजाइन दिया गया है। कीमत की बात करें तो इसके 4GB रैम और 64 GB स्टोरेज की कीमत 10,999 रुपये रखी गई है। इस फोन की खासियत इसकी बड़ी बैटरी जिसमें 748 मिनट का प्लैबैक का दावा किया गया है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।