आप अगर सोशल मीडिया पे एक्टिव है तो आपको अच्छी तरह से पता होगा Threads के बारे में , मेटा ने इसे माइक्रोब्लागिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर जो की अब X है इसको टक्कर देने के लिए लॉन्च किया था। इसकी शरुआत तो काफी धमाकेदार हुई थी और यह सबसे तेज़ 100 मिलियन डाउनलोड होने वाला App बन गया था , लेकिन लॉन्च के बाद से इसकी पॉपुलर्टी में बहुत गिरवाट हुई है। जिसको देखते हुए मेटा लगातार इसमें कई बदलाव किये जा रही है ताकि लोगो का इंट्रेस्ट इस App में बना रहे। ट्विटर को टक्कर देने के लिए हाल ही में इसमें दो नए कमाल के फीचर जोड़े गए है।
Threads को इंट्रेस्टिंग बनाने के लिए मेकर्स ने इसमें दो नए फीचर जोड़े है। अब थ्रेड्स पर Polls और GIFs की सुविधा दी गई है। पोल में एक टाइमर भी दिया गया है जो थ्रेड्स यूजर्स और फॉलोअर्स को बताएगा की उन्हें पोल में वोट कितने समय तक करना है। और किसी वोट का रिजल्ट देखने के लिए यूजर को पोल में वोट भी करना पड़ेगा , वही लोग रिजल्ट देख सकते है जिन्होंने वोट किया है, और पोल खत्म होने के बाद जिन्हीने वोट किया है उन वोटर्स को नॉटिफिकेशन जाएगा। इसी के साथ GIFs को भी यूजर्स आसानी से शेयर कर पाएंगे।
यह दोनों ही फीचर Polls और GIFs ट्विटर पे बहुत पहले से ही मौजूद है। अब इसे थ्रेड्स पर लॉन्च किया गया है जिससे x को कड़ी टक्कर मिलेगी।


Download Android App
Download iOS App





