Samsung Galaxy F70 5G Launch Date: Samsung भारतीय बाजार में अपना नया 5G स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी के इस अपकमिंग फोन का नाम Samsung Galaxy F70 5G है। इसे मिड-रेंज सेगमेंट में उतारा जाएगा। फोन की जानकारी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर तैयार की गई माइक्रोसाइट से सामने आई है। इसमें फोन की लॉन्च डेट और कई खास फीचर्स की जानकारी दी गई है।
Samsung Galaxy F70 5G में 50MP का कैमरा, 5000mAh की बैटरी और कई AI फीचर्स मिलने की बात कही गई है। इसके अलावा फोन में Super AMOLED डिस्प्ले और Exynos प्रोसेसर भी दिया जाएगा। कंपनी इसे 20 हजार रुपये से कम की शुरुआती कीमत पर पेश कर सकती है। आइए जानते हैं इस फोन के फीचर्स, कैमरा, बैटरी और अन्य खूबियों के बारे में।
Samsung Galaxy F70 5G की लॉन्च डेट और कीमत
- फ्लिपकार्ट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, Samsung Galaxy F70 5G को 18 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा।
- यह फोन उन लोगों के लिए एक ऑप्शन हो सकता है, जो मिड-रेंज बजट में 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं।
- इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 20,000 रुपये से कम रहने की जानकारी दी गई है।
- लेकिन, फोन के अलग-अलग वेरिएंट की कीमत और बिक्री से जुड़ी पूरी जानकारी लॉन्च के समय सामने आएगी।
फोन में मिलेगा Super AMOLED डिस्प्ले
- Samsung Galaxy F70 5G में FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। इसमें वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन देखने को मिलेगा।
- इस तरह की स्क्रीन पर वीडियो देखने, गेम खेलने और डेली के काम करने का अनुभव बेहतर हो सकता है।
- स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कंपनी ने Corning Gorilla Glass Victus का इस्तेमाल किया है।
- इससे डिस्प्ले को खरोंच और डेली इस्तेमाल के दौरान होने वाले कुछ नुकसान से बचाने में मदद मिल सकती है।
- परफॉर्मेंस की बात करें तो इस स्मार्टफोन में Exynos 1300 चिपसेट मिलने की जानकारी दी गई है। लेकिन, फोन की रैम और स्टोरेज के बारे में अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।
कैसा होगा Samsung Galaxy F70 5G का कैमरा ?
- इस फोन में पीछे की तरफ तीन कैमरों का सेटअप मिलेगा।
- इसका मेन कैमरा 50MP का होगा, जो OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट के साथ आएगा।
- कंपनी ने इस कैमरा फीचर को ‘नो शेक कैम’ नाम दिया है।
- OIS की मदद से फोटो लेते समय हाथ हिलने या हलचल होने की वजह से फोटो में आने वाला धुंधलापन कम करने में मदद मिलती है।
फोन के कैमरा सेटअप में ये फीचर्स मिलेंगे:
-
50MP प्राइमरी कैमरा: OIS सपोर्ट के साथ।
-
5MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा: ज्यादा बड़े एरिया की फोटो लेने के लिए।
-
2MP मैक्रो कैमरा: छोटी चीजों की नजदीक से तस्वीर लेने के लिए।
-
13MP फ्रंट कैमरा: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए।
5000mAh की बैटरी
- Samsung Galaxy F70 5G में 5000mAh की बैटरी दी जाएगी।
- इसके साथ 25W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा। बड़ी बैटरी होने से नॉर्मल यूज के दौरान फोन को लंबे समय तक चलाने में मदद मिल सकती है।
- लेकिन, वास्तविक बैटरी बैकअप इस्तेमाल करने के तरीके पर निर्भर करेगा।
- डिजाइन की बात करें तो फोन की मोटाई 7.5mm होगी। कंपनी इसे स्प्लैश और धूल से बचाव वाले डिजाइन के साथ पेश करेगी।
- यह फोन दो कलर ऑप्शन में आएगा, जिनमें Vivid Violet और Bold Black शामिल हैं।
Samsung Galaxy F70 5G में मिलेंगे कई AI फीचर्स
- सैमसंग अपने इस नए स्मार्टफोन में कई स्मार्ट फीचर्स भी देने वाला है। फोन में Google के Circle to Search और Gemini जैसे फीचर्स मिलेंगे।
- इनकी मदद से यूजर्स को फोन पर जानकारी खोजने और AI बीड काम करने में आसानी हो सकती है।
- इसके अलावा Samsung Wallet का सपोर्ट भी दिया जाएगा। इसकी मदद से यूजर्स डिजिटल पेमेंट और अदर्स सपोटर्स सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे।
- फोन में Samsung Knox Security भी मिलेगा, जो डिवाइस और उसमें मौजूद प्राइवेट जानकारी की सुरक्षा के लिए बनाया गया है।
- Samsung Galaxy F70 5G इस सीरीज का नया मॉडल होगा।
- इससे पहले कंपनी Samsung Galaxy F70e को फरवरी में और Samsung Galaxy F70 Pro को अगस्त में लॉन्च कर चुकी है।
- अब कंपनी इस सीरीज में Galaxy F70 5G को शामिल करने जा रही है।
यह भी पढ़ें: Claude AI Abuse Policy: क्या अब AI को गाली देने पर हो सकता है अकाउंट बैन? Anthropic की नई पॉलिसी से उठे सवाल


Download Android App
Download iOS App




