Honor Choice Watch पर बड़ी छूट! यहां देखें डीटेल- Honor Choice Watch

Honor Choice Watch पर बड़ी छूट! यहां देखें डीटेल

Honor Choice Watch: अगर आप सस्ते दाम में अच्छे फीचर्स वाली घड़ी खरीदना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल ऑनर ने अपने ग्राहकों के लिए Honor Choice Watch की पहली सेल लाइव कर दी है। कंपनी ने पिछले महीने Honor Choice Watch समेत Honor X9b, Honor Choice Earbuds X5 पेश किए थे और अब इस स्मार्टवॉच की पहती सेल लाइव हो चुकी है। आइए इसकी कीमत और खूबियों के बारे में जान लेते हैं।

Honor Choice Watch की खूबियां

Honor Choice Watch 6

  • कंपनी की यह वॉच 1.95 इंच एमोलेड डिस्प्ले और 410 x 502 पिक्सल रेजोल्यूशन, ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले सपोर्ट के साथ आती है।
  • ऑनर की यह वॉच 300mAh बैटरी के साथ आती है। वॉच फुल चार्ज करने पर 12 दिन तक आराम से इस्तेमाल की जा सकती है।
  • वॉच GPS, GLONASS, Galileo, BDS, और QZSS नेविगेशन के साथ आती है।
  • वॉच Bluetooth 5.3 कनेक्टिविटी और वॉइस कॉलिंग फीचर के साथ आती है।
  • Choice Watch हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स heart rate, SpO2 के साथ आती है।
  • ऑनर की इस वॉच को आप ऑनर हेल्थ ऐप के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • ऐप के साथ यूजर अपने हेल्थ डेटा पर डिटेल जानकारियां पा सकता है।

Honor Choice Watch की कीमत

Honor Choice Watch 5

ऑनर की इस वॉच का रेगुलर प्राइस 6,499 रुपये है। हालांकि, कंपनी की इस वॉच को आप 5,999 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है। वॉच को वाइट और ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

यहां से खरीदें Honor Choice Watch

Honor Choice Watch

ऑनर की इस वॉच को आप कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट, अमेजन और ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं। वॉच की सेल आज दोपहर 12 बजे लाइव हो चुकी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + six =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।