Samsung Galaxy A08 ₹2000 से कम कीमत में लॉन्च, 6000mAh बैटरी समेत मिल रहे ये बेस्ट फीचर्स, यहां देखें पूरी डिटेल

Summary :

Samsung Galaxy A08 Price India: Samsung Galaxy A08 भारत में 18,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ है। इस स्मार्टफोन में 6000mAh की बैटरी, 25W चार्जिंग, 50MP का मेन कैमरा और 6.7 इंच का डिस्प्ले मिलता है। कंपनी इसमें 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देगी। फोन तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Samsung Galaxy A08 Price India: स्मार्टफोन कंपनी Samsung ने इंडियन मार्किट में अपना न्यू बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy A08 लॉन्च कर दिया है। इस फोन में बड़ी बैटरी, 50MP का मेन कैमरा और लंबे समय तक सिक्योरिटी अपडेट मिलने की सुविधा दी गई है। कंपनी ने इसे 20 हजार रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में पेश किया है।

फोन में 6.7 इंच की स्क्रीन, 90Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek का प्रोसेसर मिलता है।  ऐसे में यह फोन उन लोगों के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, जो बजट में बड़ी बैटरी और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट चाहते हैं। आइए इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं।

Samsung Galaxy A08 की कीमत और कलर ऑप्शन

  • Samsung Galaxy A08 के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत भारत में 18,499 रुपये रखी गई है।
  • कंपनी ने इस स्मार्टफोन को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया है। इनमें डार्क ब्लू, सिल्वर और ग्रीन शामिल हैं।
  • इस कीमत पर फोन में बड़ी बैटरी, डुअल रियर कैमरा और स्टोरेज बढ़ाने की सुविधा मिलती है।

 6 साल तक मिलेंगे सिक्योरिटी अपडेट

  • Samsung Galaxy A08 की खास बात इसका लंबा सिक्योरिटी सपोर्ट है।
  • कंपनी के अनुसार, इस स्मार्टफोन को 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट दिए जाएंगे।
  • इससे फोन को लंबे समय तक सुरक्षा से जुड़े अपडेट मिलते रहेंगे।
  • यह उन यूजर्स के लिए बेस्ट हो सकता है, जो बार-बार नया स्मार्टफोन खरीदने के बजाय एक ही फोन को कई साल तक इस्तेमाल करना चाहते हैं।
  • हालांकि, 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलने का मतलब यह नहीं है कि फोन 6 साल तक पहले जैसी ही तेजी से काम करेगा।
  • फोन की स्पीड इस बात पर भी निर्भर करेगी कि आप उसे कैसे इस्तेमाल करते हैं और उसमें कौन-कौन से ऐप्स चलाते हैं।

Samsung Galaxy A08 का डिस्प्ले और डिजाइन

  • इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है।
  • इसकी स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है।
  • इससे नॉर्मल 60Hz स्क्रीन के मुकाबले में स्क्रॉलिंग और स्क्रीन पर मूवमेंट ज्यादा स्मूद दिखाई दे सकते हैं।
  • डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 5 दिया गया है।
  • फोन को IP64 रेटिंग भी मिली है। इसका मतलब है कि फोन धूल और पानी के हल्के छींटों से बच सकता है। लेकिन, इसे पानी में डुबोना सुरक्षित नहीं है।

प्रोसेसर और स्टोरेज

  • Samsung Galaxy A08 में MediaTek Helio G99+ प्रोसेसर दिया गया है।
  • कंपनी का दावा है कि पिछले मॉडल Galaxy A06 के मुकाबले नए फोन की परफॉर्मेंस में करीब 80 % तक सुधार हुआ है।
  • इसके बेस मॉडल में 4GB LPDDR5 RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है।
  • अगर फोन की स्टोरेज कम पड़ती है, तो माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसे 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
  • इससे फोटो, वीडियो और दूसरी फाइलें रखने के लिए एक्स्ट्रा जगह मिल सकती है।

6000mAh की बैटरी और 25W चार्जिंग

  • फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह 25W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • कंपनी के अनुसार, फुल चार्ज होने पर यह फोन पिछले मॉडल के मुकाबले  में 22 % तक ज्यादा वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकता है।
  • लेकिन, बैटरी कितनी देर चलेगी, यह स्क्रीन की रोशनी, इंटरनेट, गेम खेलने और फोन के दूसरे इस्तेमाल पर निर्भर करेगा।
  • इसके अलावा, फोन में 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

Samsung Galaxy A08 का कैमरा सेटअप

  • फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है।
  • इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर मिलता है।
  • मेन कैमरे से फोटो ली जा सकती हैं, जबकि डेप्थ सेंसर पोर्ट्रेट फोटो में बैकग्राउंड को अलग दिखाने में मदद करता है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: इन बदलावों के साथ लॉन्च हुआ Apple का नया MacBook Pro और iMac, देखें फीचर्स की पूरी लिस्ट

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।