8th Pay Commission Update: 8वां वेतन आयोग के लिए टीम लगातार अलग अलग राज्यों में बैठक कर रही है और कर्मचारियों की समस्या सुन कर एक रिपोर्ट तैयार करने की कोशिश की जा रही है। इसी बीच एनसी-जेसीएम ने 8वें वेतन आयोग को भेजे गए अपनी रिपोर्ट में केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में भारी बढ़ोतरी, एक महीने के वेतन के बराबर ग्रेच्युटी और अन्य लाभों का प्रस्ताव रखा है। विस्तार से जानते है कि न्यूनतम बेसिक पे पर आपकी सैलरी कितनी बढ़ सकती है और कितनी बार प्रमोशन हो सकता है।
69000 Minimum Basic Salary
कई राज्यों में बैठक पूरी होने के बाद 3.83 फिटमेंट फैक्टर प्रस्ताव की बात मानने पर सबकी नजर टिकी हुई है। बता दें कि अगर यह बात मान ली जाती है तो सरकारी चपरासी से लेकर IAS की अधिकारी तक की सैलरी में भारी इजाफा देखने को मिल सकता है। साथ ही 30 साल में 5 बार प्रमोशन के साथ ही महंगाई भत्ता में भी तीन गुना इजाफा देखने को मिल सकता है।
8th Pay Commission News
केंद्र सरकार और उसके कर्मचारियों के बीच संस्था, एनसी-जेसीएम ने 3.833 के फिटमेंट फैक्टर का प्रस्ताव रखा है, जिससे न्यूनतम बेसिक पे वेतन 8वें वेतन आयोग के तहत 18,000 रुपये से बढ़कर 69,000 रुपये हो जाएगा। एनसी-जेसीएम ने 6 प्रतिशत वार्षिक वेतन बढ़ोतरी, प्रमोशन पर दो सैलरी में बढोतरी, न्यूनतम 10,000 रुपये के लाभ के साथ का भी प्रस्ताव रखा।
8th Pay Commission Latest Update
नए वेतन आयोग द्वारा अपनाए गए परिवर्तनों से 50 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारी और लगभग 65 लाख पेंशनभोगी प्रभावित होंगे। सभी स्तरों पर एक जैसी सैलरी में बढ़ोतरी की जाएगी। बता दें कि 7वें वेतन आयोग के तहत, 2.57 के कारक का उपयोग करके वेतन में बदलाव किया गया था। 6वें वेतन आयोग में मूल वेतन 7,000 रुपये था। अब 8वें वेतन आयोग में सैलरी में भारी इजाफा हो सकता है।
ALSO READ: Ladli Bhena Yojana की 31वीं किस्त दिसंबर में, महिलाओं के खाते में आएंगे 1500 रूपये


Download Android App
Download iOS App




