आम आदमी पार्टी ने शनिवार को भाजपा और पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से उसके उम्मीदवार गौतम गंभीर को आतिशी मर्लेना के खिलाफ कथित रूप से अपनामजनक पर्चे वितरित करने के लिये नोटिस भेजकर माफी की मांग की।
पार्टी ने कहा कि ऐसा नहीं करने पर ‘उचित कानूनी कार्यवाही शुरू की जाएगी।’
आम आदमी पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के अधिवक्ता मोहम्मद इरशाद की ओर से भेजे गए नोटिस में आरोप लगाया गया कि इन्हें गंभीर और भाजपा द्वारा प्रकाशित कराया गया।
गंभीर ने ‘आप’ के तीन नेताओं को भेजा नोटिस, कहा-आरोप साबित हुए तो नामांकन लेंगे वापस
नोटिस में गंभीर और भाजपा दोनों से आम आदमी पार्टी, उसके नेताओं और उम्मीदवार से तुरंत माफी मांगने के लिये कहा गया है।
आप ने कहा कि भाजपा और गंभीर द्वारा लिखित माफीनामा निजी रूप से उसे सौंपा जाना चाहिये, साथ ही नोटिस मिलने के 24 घंटे के भीतर इस माफीनामे को अखबारों में छपवाया जाना चाहिये। ऐसा नहीं करने पर उचित कानूनी कार्यवाही शुरू की जाएगी।’


Download Android App
Download iOS App



