हरिद्वार में अवैध मजार पर प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, बुलडोजर से ध्वस्त किया

Summary :

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हरिद्वार में अवैध मजार हटाने की मुहिम जारी

हरिद्वार में अवैध मजारों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। सुबह प्रशासन की टीम ने सराय क्षेत्र की हरि लोग कॉलोनी में स्थित एक अवैध मजार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान हरिद्वार के एसडीएम अजयवीर सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। एसडीएम अजयवीर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशों के तहत जिले में अवैध धार्मिक संरचनाओं को हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। सराय क्षेत्र में बनी इस मजार को अवैध रूप से बनाया गया था, जिसके खिलाफ पहले नोटिस जारी किया गया था।

Uttarakhand: सचिव युगल किशोर ने Kedarnath Dham की तैयारियों का लिया जायजा

नोटिस का कोई जवाब न मिलने पर हरिद्वार के जिलाधिकारी ने इसे हटाने का आदेश दिया। प्रशासन की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मजार को गिरा दिया। हरिद्वार के सुमन नगर थाना क्षेत्र में सिंचाई विभाग की जमीन पर यह अवैध मजार बनाई गई थी।

उन्होंने आगे कहा, “हरिद्वार में अब तक 10 से अधिक अवैध धार्मिक संरचनाओं को ध्वस्त किया जा चुका है। यह अभियान अभी जारी रहेगा और अन्य बचे हुए अवैध ढांचों पर भी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य नियमों का पालन सुनिश्चित करना और अतिक्रमण को रोकना है।”

बीते दिनों सीएम धामी ने कहा, “यह हमारी सरकार का संकल्प था कि प्रदेश में जो भी अवैध मदरसे या अतिक्रमण पाए जाएंगे, हम उनकी जांच करेंगे और उन पर कड़ी कार्रवाई करेंगे। अवैध रूप से संचालित मदरसों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई पहले से ही की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।”

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.