Afghan-Pak Border tensions rise: अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर जंग जैसे हालात, पाक चौकियों पर अफगान सेना ने किया कब्जा

Summary :

Afghan-Pak Border tensions rise: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। दोनों देशों की सेनाओं के बीच हुई झड़प ने हालात को और बिगाड़ दिया है। अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव चरम पर 9 अक्टूबर को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल, खोस्त, जलालाबाद और पक्तिका में टीटीपी चीफ नूर वली मेहसूद को निशाना बनाते हुए कई हवाई हमले किए थे। इसके बाद अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को कड़ा जवाब देते हुए सीमावर्ती इलाकों में हमला शुरू कर दिया। अफगान सेना ने पाकिस्तानी चौकियों पर किया कब्जा अफगानिस्तान के 201 खालिद बिन वलीद आर्मी कोर ने…

Afghan-Pak Border tensions rise

Afghan-Pak Border tensions rise: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। दोनों देशों की सेनाओं के बीच हुई झड़प ने हालात को और बिगाड़ दिया है।

अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव चरम पर

9 अक्टूबर को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल, खोस्त, जलालाबाद और पक्तिका में टीटीपी चीफ नूर वली मेहसूद को निशाना बनाते हुए कई हवाई हमले किए थे। इसके बाद अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को कड़ा जवाब देते हुए सीमावर्ती इलाकों में हमला शुरू कर दिया।

अफगान सेना ने पाकिस्तानी चौकियों पर किया कब्जा

अफगानिस्तान के 201 खालिद बिन वलीद आर्मी कोर ने 11 अक्टूबर की देर रात नंगरहार और कुनार प्रांतों में डुरंड लाइन के पास पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर हमले किए।

‘तालिबान सरकार के रक्षा मंत्रालय ने अफगान मीडिया TOLOnews को बताया कि उनकी सेनाओं ने कई पाकिस्तानी चौकियों पर नियंत्रण हासिल कर लिया है। साथ ही कुनार और हेलमंद प्रांतों में एक-एक पाकिस्तानी चौकी को नष्ट कर दिया गया है।’

Afghan-Pak Border tensions rise: 12 पाकिस्तानी सैनिक ढेर, कई घायल

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पक्तिया प्रांत के आरयूब जाजी जिले में सुबह से ही अफगान और पाकिस्तानी बलों के बीच तीव्र गोलीबारी जारी है।
TOLOnews के मुताबिक, झड़प में कम से कम 12 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं और दो अन्य घायल हुए हैं। आमने-सामने की इस लड़ाई में पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। कई सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचा है और अफगान सैनिकों ने पाकिस्तानी हथियार भी जब्त किए हैं।

सीमा पर जारी गोलीबारी और विस्फोट

झड़पें स्पिना शागा, गीवी, मणि जाभा और आसपास के इलाकों में केंद्रित हैं, जहां हल्के और भारी हथियारों से फायरिंग की जा रही है।
स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, देर रात तक भी गोलीबारी जारी रही। स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है और दोनों ओर से भारी सैन्य तैनाती की जा चुकी है।

तालिबान ने पाकिस्तान पर लगाया हवाई हमले का आरोप

तालिबान सरकार ने पाकिस्तान पर अफगानिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।
काबुल में शुक्रवार देर रात हुए दो विस्फोटों के बाद तालिबान ने कहा कि पाकिस्तान ने उनके सीमावर्ती शहरों पर हवाई हमले किए और डुरंड लाइन के पास पक्तिका के मार्गी इलाके में बाजार पर बमबारी की।

तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए कहा –

“पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है। यह एक अभूतपूर्व, हिंसक और भड़काऊ कृत्य है। अपने क्षेत्र की रक्षा करना हमारा अधिकार है।”

कूटनीतिक रिश्तों पर मंडराया संकट

यह झड़प ऐसे समय में हुई है जब तालिबान सरकार के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी 8 दिवसीय भारत दौरे पर हैं। पाकिस्तान के हवाई हमलों और अफगान सेना की जवाबी कार्रवाई ने दोनों देशों के बीच पहले से ही तनावपूर्ण संबंधों को और जटिल बना दिया है।

हालात बेहद नाजुक

सीमा पर स्थिति अभी भी नियंत्रण में नहीं है। दोनों पक्षों की सेनाएं आमने-सामने हैं और किसी भी वक्त संघर्ष और बढ़ सकता है। क्षेत्रीय सुरक्षा एजेंसियां इस टकराव को दक्षिण एशिया में एक नए भू-राजनीतिक संकट के रूप में देख रही हैं।

Shera Rajput