Afghanistan Earthquake Death: 6.3 तीव्रता के जोरदार झटके से दहल उठी अफगानिस्तान की धरती, 20 लोगों की मौत, कई घायल

Summary :

Afghanistan Earthquake Death: अफगानिस्तान में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए है। आधी रात में भूकंप के तेज झटकों से लोगों में दहशत फैल गई है। बताया जा रहा है कि भूकंप स्थानीय समयानुसार मज़ार-ए-शरीफ़ और खुल्म कस्बे के पास आया। उत्तरी बल्ख प्रांत की राजधानी मज़ार-ए-शरीफ़ उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान के सबसे अधिक आबादी वाले शहरों में से एक है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 मापी गई है और संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण का अनुमान है कि भूकंप के कारण सैकड़ों लोगों की मौत हो सकती है। Afghanistan Earthquake Today: तीन देशों में भूकंप का…

Afghanistan Earthquake Death: अफगानिस्तान में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए है। आधी रात में भूकंप के तेज झटकों से लोगों में दहशत फैल गई है। बताया जा रहा है कि भूकंप स्थानीय समयानुसार मज़ार-ए-शरीफ़ और खुल्म कस्बे के पास आया। उत्तरी बल्ख प्रांत की राजधानी मज़ार-ए-शरीफ़ उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान के सबसे अधिक आबादी वाले शहरों में से एक है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 मापी गई है और संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण का अनुमान है कि भूकंप के कारण सैकड़ों लोगों की मौत हो सकती है।

Afghanistan Earthquake Today: तीन देशों में भूकंप का असर

Afghanistan Earthquake Death
Afghanistan Earthquake Death (source: social media)

अफगानिस्तान राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि देश के कई प्रांत एक बार फिर रात करीब 1 बजे शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए है। भूकंप का असर उत्तरी अफगानिस्तान की सीमा से लगे तीन देशों ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान के कुछ हिस्सों में भी महसूस किया गया। अफगानिस्तान में आया भूकंप इतना शक्तिशाली था कि कई खिड़कियां और दीवारों का प्लास्टर टूट गया।

Afghanistan Earthquake Death: ऑरेंज अलर्ट जारी

संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने भूकंप के बाद ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था, जो भूकंप के बाद आर्थिक और मानवीय नुकसान की भविष्यवाणी करता है। इसमें कहा गया है, “बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की संभावना है और आपदा संभावित रूप से व्यापक है। इस चेतावनी स्तर वाली पिछली घटनाओं के लिए क्षेत्रीय या राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिक्रिया की आवश्यकता पड़ी है। इससे पहले दिन में अफगानिस्तान में 10 किलोमीटर की गहराई पर 3.9 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे वहां भूकंप के बाद के झटके आने की आशंका बनी हुई है।

Casualties in Afghanistan Earthquake: कई लोगों की मौत की आंशका

कई लोगों की मौत की आंशका
कई लोगों की मौत की आंशका (source: social media)

अफगानिस्तान के हिंद कुश क्षेत्र में 6.3 तीव्रता का जोरदार भूकंप 28 किलोमीटर की गहराई में आया है। इस भूकंप के झटके पाकिस्तान में भी महसूस किए गए है। बता दें कि जोरदार भूकंप के बाद कई लोगों की मौत की आंशका बनी हुई है और अभी 7 लोगों की मौत और 150 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। माना जा रहा है कि सड़कों पर अभी मलबा नजर आ रहा है।

ALSO READ: Vietnam Flood News: वियतनाम में बरसी मौसमी आफत! अब तक 35 लोगों की गई जान, 5 लोग लापता

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।