Aligarh: आधी रात एक-एक करके फटे 4 सिलेंडर, दो भाई गंभीर रूप से झुलसे, दिल्ली किए गए रेफर

Summary :

Aligarh Gas Cylinder Blast: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र में मंगलवार देर रात अचानक धमक हो गया। फिरदौस नगर में रात के करीब ढाई बजे मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती या गैस लीकेज की वजह से भीषण आग लग गई। दरअसल शमशाद मार्केट में चाय की दुकान चलाने वाले दो सगे भाई, शहजाद और जर्राह ने अपने घर की ऊपरी मंजिल पर 4 से 5 गैस सिलेंडर स्टॉक करके रखे हुए थे। Aligarh Gas Cylinder Blast: फटे चार सिलेंडर, दो भाई झुलसे दुकान बंद करके जैसे ही दोनों भाई घर लौटे, किसी ज्वलनशील चीज का गैस से संपर्क…

Aligarh Gas Cylinder Blast: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र में मंगलवार देर रात अचानक धमक हो गया। फिरदौस नगर में रात के करीब ढाई बजे मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती या गैस लीकेज की वजह से भीषण आग लग गई। दरअसल शमशाद मार्केट में चाय की दुकान चलाने वाले दो सगे भाई, शहजाद और जर्राह ने अपने घर की ऊपरी मंजिल पर 4 से 5 गैस सिलेंडर स्टॉक करके रखे हुए थे।

Aligarh Gas Cylinder Blast: फटे चार सिलेंडर, दो भाई झुलसे

Aligarh Gas Cylinder Blast
Aligarh Gas Cylinder Blast (Source: Social Media)

दुकान बंद करके जैसे ही दोनों भाई घर लौटे, किसी ज्वलनशील चीज का गैस से संपर्क हुआ और एक-एक करके चार सिलेंडर फट गए। धमाका बहुत खतरनाक था, इसमें दोनों भाई बुरी तरह झुलस गए। धमाके में घर का ऊपरी हिस्सा भी जलकर खाक हो गया। जैसे ही स्थानीय लोगों ने धमाके की आवाज सुनी, तो उन्होंने पुलिस और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। जिसके बाद घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जिसके बाद वहां से उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है।

विस्फोट से दहला इलाका

फिरदौस नगर की गली नंबर 2 में नदीम के मकान में रहने वाले किराएदारों के कमरे से अचानक तेज धमाकों की आवाज आने लगी। जिसे सुनकर आस-पास के लोग डरकर घर से बाहर निकल आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेज थी कि सिलेंडरों के फटने से पूरी इमारत हिल गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि मौके पर चार फटे हुए सिलेंडर पाए गए हैं। संभावना है कि कमरे में पहले से ही गैस लीक हो रही थी और अचानक माचिस या बिजली के संपर्क में आने से धमाका हो गया।

Aligarh Gas Cylinder Blast: सफदरजंग अस्पताल रेफर किए गए दोनों भाई

Aligarh Gas Cylinder Blast (1)
Aligarh Gas Cylinder Blast (Source: Social Media)

इस भीषण हादसे में घायल हुए दो भाई, शहजाद और जर्राह की हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भर्ती किया गया है, फ़िलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और बचे हुए अन्य सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस अब जांच कर रही है कि घर के अंदर इतनी बड़ी मात्रा में सिलेंडर क्यों रखे गए थे, जिससे घनी आबादी के बीच और बड़ा खतरा पैदा हो सकता था।

यह भी पढ़ें: कच्चे तेल की कीमत में उछाल, पेट्रोल डीजल के भाव में आया बदलाव, जानें आज का ताजा रेट

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।