अमेरिका ने तीन भारतीय कंपनियों से प्रतिबंध हटाये

Summary :

अमेरिका ने तीन भारतीय संस्थाओं पर से हटाए प्रतिबंध

राष्ट्रपति पद की कमान डोनाल्ड ट्रंप को सौंपे जाने से कुछ दिन पहले, जो बाइडन प्रशासन ने तीन भारतीय संस्थाओं – इंडियन रेयर अर्थ्स, इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान कंद्र (आईजीसीएआर) और भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, बार्क पर से प्रतिबंध हटाने की घोषणा की है। वाणिज्य विभाग के उद्योग और सुरक्षा ब्यूरो (बीआईएस) ने बुधवार को कहा कि इन तीन भारतीय संस्थाओं पर शीत युद्ध के दौर में लगाए गए प्रतिबंध हटाने से साझा ऊर्जा सुरक्षा जरूरतों और लक्ष्यों की दिशा में संयुक्त अनुसंधान और विकास, विज्ञान और प्रौद्योगिकी सहयोग साहेत उन्नत ऊर्जा सहयोग में बाधाओं को कम करके अमेरिकी विदेश नीति के उद्देश्यों को बल मिलेगा ।

इसके साथ ही, बीआईएस ने अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति के हितों के विपरीत गतिविधियों के लिए, “पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना’ के गंतव्य के तहत 11 संस्थाओं को “एन्टाइटी लिस्ट में जोडा है। एन्टाइट लिस्ट’ का उपयोग उन संस्थानों के साथ व्यापार को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है, जिन्हें अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा या विदेशी नीति के लिए जोखिमपूर्ण माना जाता है।

यह सूची अमेरिकी वाणिज्य विभाग को ओर से जारी की जाती हैं। बीआईएस ने कहा कि अमेरिका और भारत पिछले कई वर्षों मेंमजबूत विज्ञान और प्रौद्योगिकी सहयोग के साथ शांतिपूर्ण परमाणु सहयोग और संबंधित अनुसंधान और विकास गतिविधियों को आगे बढाने के लिए प्रतिबन्ध हैं, जिससे दोनों देशों और दुनिया थर के उनके साझेदार देशों

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।