भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार चार मई को अमेठी में होंगे। यह जानकारी भाजपा के मीडिया संयोजक वेद प्रकाश तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि अमित शाह अमेठी नगर में भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी के समर्थन में करीब तीन किलोमीटर का रोड शो करेंगे। शाह दोपहर दो बजे अमेठी पहुंचेंगे।
अमेठी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी के समर्थन में वह रोड शो करेंगे। भाजपा ने एक विज्ञप्ति में बताया कि रोड शो रामलीला मैदान, अमेठी से दोहपर दो बजे प्रारम्भ होगा। इसके पूर्व शाह फतेहपुर में पार्टी प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति के समर्थन में आयोजित विजय संकल्प रैली को दोपहर 12.30 बजे संबोधित करेंगे ।


Download Android App
Download iOS App




