Annual Festival Muskaan 2026: सुंदर नगर स्थित आदर्श पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव ‘मुस्कान-2026‘ रविवार को हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हुआ। बैस सांस्कृतिक भवन के स्मृति सभागार में आयोजित इस समारोह में नन्हे बच्चों की कला और उनकी मासूमियत का ऐसा संगम देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद हर शख्स को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का आगाज दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ।
इसके बाद मंच पर नर्सरी से लेकर पांचवीं तक के सितारों ने अपनी प्रतिभा बिखेरी। नन्हे कदम, बड़ी धूम केजी-1 के बच्चों ने ‘बोलो तारा रा‘ और ‘ये कुड़िया शहर दियाँ‘ जैसे गीतों पर थिरक कर समां बांध दिया। वहीं, केजी-2 के बच्चों ने ‘मैं तो रास्ते से जा रहा था‘ और ‘यूपी वाला ठुमका‘ लगाकर दर्शकों को भी झूमने पर मजबूर कर दिया।
Annual Festival Muskaan 2026

क्लास वन के बच्चों ने ‘जैसे चले हवाएं सनन सनन‘ और ‘प्रेम जाल में फंस गई मैं तो‘ गीत की प्रस्तुति को दर्शकों ने सराहा। वहीं क्लास वन के बच्चों द्वारा ‘मां ओ मेरी मां‘ और ‘तुझमें रब दिखता है‘ गीत पर मार्मिक प्रस्तुति ने उपस्थित सभी दर्शकों को भावुक कर दिया। नर्सरी के बच्चों की मासूम अदाओं और उनके रैंप वॉक ने सबसे ज्यादा तालियां बटोरीं। 80 के दशक के सुपरहिट गानों पर उनकी प्रस्तुति ने दर्शकों की पुरानी यादें ताजा कर दीं।
Raipur News Today: सांस्कृतिक विविधता और देशभक्ति का संगम
कक्षा तीसरी के बच्चों द्वारा ‘आमी जो तोमार‘ पर दी गई प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। दर्शकों के विशेष आग्रह पर कोरियोग्राफर श्रीमती रश्मि ने स्वयं बच्चों के साथ मंच साझा किया, जिसने उत्साह को दोगुना कर दिया। क्लास टू के बच्चों ने छत्तीसगढ़ी गीत ‘मया के करार ले ले वो‘ की प्रस्तुति ने छत्तीसगढ़ की मिट्टी की महक बिखेरी। वहीं मां काली की स्तुति ‘अयि गिरिनंदिनि‘ पर एकल नृत्य और ‘ये गलियां ये चौबारा‘ जैसे गीतों ने दर्शकों को भावुक कर दिया।
शौर्य को सलाम

‘ऑपरेशन सिंदूर‘ को समर्पित देशभक्ति गीत पर बच्चों के साहसी करतबों ने दर्शकों में जोश भर दिया। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ी और राजस्थानी लोक गीतों के माध्यम से क्षेत्रीय संस्कृति की झलक भी देखने को मिली। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ विद्यालय ने खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पालकों के लिए भी रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिससे पूरा माहौल एक पारिवारिक उत्सव जैसा नजर आया।
Chhattisgarh News Today
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती प्रीति शर्मा ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे मंच अनिवार्य हैं। यह आयोजन उनके भीतर के आत्मविश्वास को जगाने का एक सशक्त जरिया है। प्राचार्य श्रीमती नैना बोधनकर ने बताया कि यह विद्यालय का नौवां वार्षिकोत्सव है। इस आयोजन की सफलता का श्रेय शिक्षकों, अभिभावकों और विशेषकर बच्चों की कड़ी मेहनत को दिया। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन और उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ। इस अवसर पर सुंदर नगर पार्षद श्रीमति सरिता आकाश दुबे, श्री संदीप शुक्ला, श्रीमती प्रीति शर्मा, रश्मि दत्तात्रेय, आरती रहमतकर, स्नेहा चौहान, आशा नेताम, विनिता उपाध्याय, ज्योति सोनी, हर्षा साहू, काजल नामदेव सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।
ALSO READ: ‘Bird Survey 2026’ बना मील का पत्थर, बारनवापारा में पक्षी विविधता पर अब तक का सबसे बड़ा शोध


Download Android App
Download iOS App




