Apple iPhone 18 Pro Leaks: प्रीमियम स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी APPLE के iPhone 17 का खुमार अभी लोगों के सिर से उतरा नहीं था इसी बीच अब खबर आ रही है कि कंपनी जल्द ही iPhone 18 को जल्द लॉन्च कर देगी। माना जा रहा है कि Apple इस सीरीज में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च कर देगी।
दोनों ही स्मार्टफोन में कई नए अपग्रेड्स, नया दमदार चिपसेट, शानदार DSLR जैसा कैमरा, नए आकर्षक कलर विकल्प, दमदार बैटरी के साथ ही LTPO Plus AMOLED मिलने की उम्मीद है। अगर आप भी iPhone 18 स्मार्टफोन का बेसब्री से इंतजार कर रहे है तो विस्तार से लीक जानकारी जानते है इस सीरीज में क्या कुछ मिल सकता है।
Apple iPhone 18 Pro Leaks

iPhone 18 Pro कई नए बदलाव के साथ लॉन्च किया जा सकता है साथ ही इस स्मार्टफोन में कई नए फीचर और कैमरा भी देखने को मिल सकता है।
- Display: लीक जानकारी के अनुसार iPhone 18 Pro में 6.27 इंच का डिस्पले मिलेगा और यह 120Hz को सपोर्ट करेगा।
- Chipset: नया A20 Pro चिपसेट देखने को मिल सकता है और यह 2nm प्रोसेस पर बनी चिप होगी। जिससे परफॉर्मेंस अधिक शानदार हो जाएगा।
- Camera: इस स्मार्टफोन में कितने मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा इसकी जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन माना जा रहा है कि DSLR जैसा कैमरा मैकेनिकल आइरिस के साथ मिल सकता है। जिससे अपर्चर को कंट्रोल करना आसान हो जाएगा।
- Price: iPhone 18 Pro की कीमत 1,34,900 रुपये से शुरू हो सकती है वहीं iPhone 18 Pro Max की कीमत 1,49,900 रुपये से शुरू हो सकती है।
This combo would be gorgeous on the iPhone 18 lineup!
Do you agree? pic.twitter.com/DyMOe6d0lJ
— Apple Cycle (@theapplecycle) January 11, 2026
Apple iPhone 18 Series Lauching Soon

iphone 18 series की जानकारी मिलते ही सोशल मीडिया में तहलका मच गया है माना जा रहा है कि इस सीरीज को वर्ष 2026 के सितंबर महीने में लॉन्च किया जा सकता है और सभी लाइनअप वर्ष 2027 की शुरूआत में लॉन्च किए जा सकते है। कंपनी ने अभी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है लेकिन लीक खबरो ने एक बार फिर Apple iphone 18 series को लेकर चर्चा तेज कर दी है।
ALSO READ: ‘512GB Storage, 5200mAh की Battery और 50MP Camera! भारत में लॉन्च हुआ Motorola Signature


Download Android App
Download iOS App




