Ayodhya Shiv Temple Flag Hoisting : राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में विभिन्न मंदिरों में देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला, माता अन्नपूर्णा, सूर्यदेव, हनुमान जी और गणेश मंदिरों के शिखरों पर ध्वजारोहण का कार्य पूरा हो चुका है। अब शिव मंदिर पर ध्वजारोहण की तैयारी की जा रही है, जिसे 29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा संपन्न कराया जाएगा।
29 अप्रैल को होगा ध्वजारोहण कार्यक्रम
चम्पत राय ने जानकारी दी कि वैशाख शुक्ल त्रयोदशी, 29 अप्रैल (बुधवार) को शाम 5 बजे शिव मंदिर पर ध्वजारोहण किया जाएगा। इस कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में दर्शन का अवसर मिलेगा। समारोह में लगभग 700 विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की संभावना है।
मेहमानों के प्रवेश और सुरक्षा की व्यवस्था
आमंत्रित अतिथियों के प्रवेश के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं। रंगमहल आश्रम (रामकोट), अमावा राम मंदिर होते हुए रामगुलेला मंदिर बैरियर तथा बिरला धर्मशाला के सामने स्थित जगद्गुरु रामानन्दाचार्य द्वार से प्रवेश की व्यवस्था रहेगी।
पार्किंग की सुविधा टेढ़ी बाजार चौराहे पर अरुन्धती भवन पार्किंग, टेढ़ी बाजार से गोकुल भवन की ओर और ब्रह्मकुंड गुरुद्वारा के पास की गई है। कार्यक्रम को देखते हुए अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस और प्रशासन की टीमें तैनात रहेंगी और मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया जाएगा।
यह भी पढ़ें – योगी सरकार का बड़ा एक्शन, ‘स्कूल चलो अभियान’ को मिशन मोड में किया लागू, 1 मई से चलेगा विशेष नामांकन अभियान























