पहले किया हवन फिर उतारा मौत के घाट! बागपत में मजदूर की बेरहमी से हत्या करने के बाद 4 दोस्तों ने गंगा में किया स्नान

Summary :

Baghpat Crime News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। यहां एक मजदूर की हत्या ऐसे तरीके से की गई कि जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। आरोपियों ने पहले खेत में हवन किया और फिर उस मजदूर को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को छिपाने की भी कोशिश की गई। Baghpat Crime News: मजदूर संजय पर था चोरी का शक जानकारी के मुताबिक, यह घटना दोघट थाना क्षेत्र के निरपुड़ा गांव की है। मृतक मजदूर संजय, गांव के ही सचिन नाम…

Baghpat Crime News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। यहां एक मजदूर की हत्या ऐसे तरीके से की गई कि जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। आरोपियों ने पहले खेत में हवन किया और फिर उस मजदूर को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को छिपाने की भी कोशिश की गई।

Baghpat Crime News: मजदूर संजय पर था चोरी का शक

जानकारी के मुताबिक, यह घटना दोघट थाना क्षेत्र के निरपुड़ा गांव की है। मृतक मजदूर संजय, गांव के ही सचिन नाम के व्यक्ति के यहां काम करता था। सचिन को संजय पर भैंसा चोरी करने का शक था। यही शक धीरे-धीरे गुस्से और फिर हिंसा में बदल गया। बिना किसी पक्के सबूत के संजय को दोषी मान लिया गया।

हत्या से पहले किया गया हवन

पुलिस जांच में सामने आया कि सचिन ने अपने तीन साथियों—अजित, शुभम और आकाश—के साथ मिलकर संजय को खेत में बुलाया। हैरानी की बात यह है कि चारों ने पहले खेत में हवन किया। ऐसा लग रहा था जैसे वे किसी गलत काम की तैयारी कर रहे हों। यह पहलू पूरे मामले को और भी रहस्यमय बनाता है।

बेरहमी से की गई हत्या

हवन के बाद बाद सचिन घर आ गया था और जब वापस खेत पहुंचा तो वहां भैंसा नहीं मिला जिसके बाद चोरी के शक में संजय को बुरी तरह पीटा गया। आरोप है कि उसके साथ बहुत क्रूर व्यवहार किया गया और उसे गंभीर चोटें (गुप्तांग पर चोट) पहुंचाई गईं। इसके बाद उसे खेत में बने पानी के हौज में जबरदस्ती डुबो दिया गया। तब तक उसे नहीं छोड़ा गया, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।

शव को खेत में दबाया

हत्या के बाद आरोपियों ने अपने अपराध को छिपाने की कोशिश की। उन्होंने खेत में गड्ढा खोदकर संजय के शव को वहीं दफना दिया, ताकि किसी को इस वारदात का पता न चले। लेकिन सच्चाई ज्यादा देर तक छिप नहीं सकी और पुलिस तक मामला पहुंच गया।

हरिद्वार जाकर गंगा स्नान किया

इस घटना का सबसे चौंकाने वाला हिस्सा यह है कि हत्या करने के बाद चारों आरोपी हरिद्वार चले गए। वहां उन्होंने गंगा में स्नान किया, मानो अपने किए गए पाप को धोना चाहते हों। इस बात ने लोगों को और भी ज्यादा स्तब्ध कर दिया है।

पुलिस ने चारों आरोपियों को पकड़ा

जांच के दौरान पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने जुर्म को कबूल कर लिया और पूरी घटना का खुलासा हुआ। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में डर और सन्नाटा पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें: सीतापुर में टैक्स कैंप का समापन, पेनल्टी छूट का Vehicle Owners ने जमकर उठाया लाभ

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।