Banda School Murder Case: उत्तर प्रदेश के बांदा में प्राथमिक विद्यालय में दो दोस्तों के बीच हुए झगड़े ने मौत का रूप ले लिया है। बता दें कि आपस में हुए झगड़े का बाद एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को धक्का दे दिया था जिससे 10 वर्षीय लड़की गोमती बेहोश हो गई थी और अस्पताल ले जाने के दौरान बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया था। यह घटना कमासिन थाना क्षेत्र के कुमेधा सानी गांव में हुई है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Banda School Murder Case
पांचवी कक्षा में पढ़ने वाली 10 वर्षीय छात्र की मौत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर दिया है और जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मामले की सही जानकारी जुटाने के लिए गोमती का शव पोस्टमार्टम में भेज दिया है और जिस छात्र ने धक्का दिया उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है।
UP Crime News
उत्तर प्रदेश में पांचवी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा की मौत के बाद पुलिस मामले को सुलझाने में लगी है। बताया जा रहा है कि सिर्फ आपसी विवाद के बाद गोमती को उसके दोस्त ने धक्का दिया था लेकिन वह बेहोश हो गई थी। जब गोमती को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया तो वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत का असली कारण पता लगाने के लिए पूछताछ कर रही है।
ALSO READ: Kushinagar News: हाईकोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 8 मकान तोड़े, जानें कार्रवाई का कारण


Download Android App
Download iOS App




