Bangladesh के नए चीफ जस्टिस की चेतावनी, ‘न्यायपालिका में अनियमितता करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई’

Summary :

Bangladesh: बांग्लादेश के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश सैयद रिफात अहमद ने सोमवार को चेतावनी दी कि न्यायपालिका के किसी भी व्यक्ति के किसी भी गलत काम में शामिल पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी। Highlights Bangladesh के नए चीफ जस्टिस की चेतावनी न्यायपालिका में अनियमितता करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई इस्तीफा देने को मजबूर हुए पूर्व मुख्य न्यायाधीश Bangladesh के नए चीफ जस्टिस की चेतावनी बांग्लादेश(Bangladesh) के नवनियुक्त प्रधान न्यायाधीश सैयद रेफात अहमद ने सोमवार को चेतावनी दी कि यदि न्यायपालिका का कोई भी व्यक्ति किसी ‘‘गलत काम’’ में संलिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।अटॉर्नी जनरल…

Bangladesh

Bangladesh: बांग्लादेश के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश सैयद रिफात अहमद ने सोमवार को चेतावनी दी कि न्यायपालिका के किसी भी व्यक्ति के किसी भी गलत काम में शामिल पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी।

Highlights

  • Bangladesh के नए चीफ जस्टिस की चेतावनी
  • न्यायपालिका में अनियमितता करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
  • इस्तीफा देने को मजबूर हुए पूर्व मुख्य न्यायाधीश

Bangladesh के नए चीफ जस्टिस की चेतावनी

बांग्लादेश(Bangladesh) के नवनियुक्त प्रधान न्यायाधीश सैयद रेफात अहमद ने सोमवार को चेतावनी दी कि यदि न्यायपालिका का कोई भी व्यक्ति किसी ‘‘गलत काम’’ में संलिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।अटॉर्नी जनरल के कार्यालय और सुप्रीम कोर्ट बार द्वारा अपीलीय प्रभाग में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए अहमद ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शनों में मारे गए लोगों को याद किया, जिसके परिणामस्वरूप पिछले सप्ताह शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार गिर गई थी।

नए चीफ जस्टिस ने प्रदर्शन में शामिल छात्रों को दी बधाई

प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ‘‘मैं छात्रों और पूरे देश के लोगों को बधाई देता हूं। मैं उन लोगों को भी बधाई देता हूं जिन्होंने इस आंदोलन का समर्थन किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘छात्रों ने असमानता के खिलाफ एक बड़ी जागृति पैदा की है। छात्रों और जनता की क्रांति के कारण, मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसे मैं पूरा करूंगा। हमें मौजूदा हालात को बदलकर नए सिरे से शुरुआत करनी होगी।’’

Bangladesh News Updates: बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के  दबाव में चीफ जस्टिस ने दिया इस्तीफा | Bangladesh News Updates: Violence  erupted again in Bangladesh ...

लंबे समय से चली आ रही दमन की नीति अब समाप्त हो चुकी- न्यायाधीश

बांग्लादेश(Bangladesh) की प्रधान न्यायाधीश ने चेतावनी दी कि न्यायपालिका में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘यदि न्यायपालिका से जुड़ा कोई भी व्यक्ति किसी भी गलत काम में संलिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि न्याय के बजाय लंबे समय से चली आ रही दमन की नीति अब समाप्त हो चुकी है।’’

इस्तीफा देने को मजबूर हुए पूर्व मुख्य न्यायाधीश

न्यायपालिका में सुधार की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों के अल्टीमेटम के बाद ओबैदुल हसन को शनिवार को मुख्य न्यायाधीश के पद से इस्तीफा देने को मजबूर होना पड़ा। इसके एक दिन बाद अहमद ने बांग्लादेश के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

बांग्लादेश में अशांति: विरोध प्रदर्शनों के बीच चीफ जस्टिस ओबैदुल हसन को इस्तीफा  देने पर क्यों मजबूर होना पड़ा? जानिए - इंडिया टीवी

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Pannelal Gupta