Bangladesh : बांग्लादेश के राजनीतिक हालात को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक आवास पर उच्चस्तरीय बैठक की।
Bangladesh के हालात को लेकर पीएम मोदी ने की उच्चस्तरीय बैठक
Bangladesh : पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की इस उच्चस्तरीय महत्वपूर्ण बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अलावा कई अन्य उच्च अधिकारी शामिल रहे।बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के प्रधानमंत्री मोदी को भारत आईं शेख हसीना के साथ अपनी बैठक के बारे में जानकारी देने की बात सामने आई।
Bangladesh : वहीं, बैठक में बांग्लादेश के ताजा राजनीतिक हालात और वहां पर जारी लगातार हिंसा की स्थिति के बारे में भी चर्चा होने की बात कही जा रही है।बता दें कि, बांग्लादेश में राजनीतिक हालात बिगड़ने और हिंसा के बाद शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर देश छोड़ दिया है। हिंसक माहौल के बाद शेख हसीना सेना के विमान से देश छोड़कर भारत आ गई हैं। उनका विमान दिल्ली के निकट गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर उतरा।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने हिंडन एयरबेस जाकर ही शेख हसीना से मुलाकात की। दोनों के बीच एक घंटे से भी अधिक समय तक चली मुलाकात में बांग्लादेश के हालात और शेख हसीना की भविष्य की योजनाओं को लेकर भी चर्चा हुई। शेख हसीना लंदन या किसी अन्य यूरोपीय देश में जा सकती हैं।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




