Bangladesh Padma River bus accident: बांग्लादेश के राजबाड़ी जिले में बुधवार शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे, अचानक से बस पद्मा नदी में गिर गई. मौके पर 23 से 24 लोगों की मौत की खबर आई है। बस में अधिकांश महिलाएं, बच्चे और परिवार के लोग सवार थे, जो ईद मनाकर ढाका अपने घर लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में अभी भी कई लोग लापता हैं।
कैसे हुआ हादसा?
बांग्लादेश में बड़ा हादसा: 40 यात्रियों से भरी बस पद्मा नदी में गिरी, 24 लोगों की दर्दनाक मौत pic.twitter.com/r1kEQfhmxP
— Punjab Kesari (@PunjabKesariCom) March 26, 2026
बता दें कि यह दुर्घटना दौलादिया टर्मिनल पर बुधवार शाम 5:15 बजे के आसपास हुई। बताया जा रहा है कि बस चालक का नियंत्रण छूट गया और बस सीधे नदी में समा गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक, यह पूरी घटना कुछ ही पलों में हो गई। कुछ यात्रियों ने तैरकर अपनी जान जैसे तैसे बचाई, लेकिन कई लोग अभी भी लापता है।
राहत और बचाव कार्य जारी
वहीं हादसे के बाद तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया। बचाव टीम ने बस को नदी से बाहर निकाला। बस के अंदर से 22 यात्रियों के शव बरामद हुए हैं. शवों में सबसे अधिक महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। रिपोर्टों से पता चलता है कि कई यात्री अभी भी लापता हैं, और उनकी तलाश जारी है।
ALSO READ: ‘सिलेंडर गायब, जनता बेहाल…’, BJP सरकार पर निशाना साधते हुए AAP विधायकों का जोरदार प्रदर्शन


Download Android App
Download iOS App



