Bangladeshi Leader Controversial Statement: बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ लगातार हो रही हिंसक घटनाओं ने वहां रहने वाले अल्पसंख्यकों के बीच डर का माहौल बना दिया है। बीते कुछ हफ्तों में एक के बाद एक हिंदुओं की हत्या की खबरें सामने आई हैं। इसी बीच बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के वरिष्ठ नेता मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर का बयान विवादों में आ गया है।
Bangladeshi Leader Controversial Statement: ‘हत्याएं मामूली घटनाएं हैं’
मिर्जा फखरुल इस्लाम ने हिंदुओं की हत्या को “छोटी और मामूली घटनाएं” बताया है। उनका कहना है कि इन मामलों को मीडिया ने बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि बांग्लादेश में हिंसा किसी एक समुदाय के खिलाफ नहीं हो रही है, बल्कि सभी समुदाय इससे प्रभावित हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फखरुल इस्लाम ने हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की खबरों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि देश में कानून-व्यवस्था की समस्या सामान्य है और इसे सांप्रदायिक रंग देना गलत है।

Bangladeshi Leader Controversial Statement (Image- Social Media)
Bangladesh Political News: ‘मुसलमान भी सुरक्षित नहीं’
फखरुल इस्लाम ने आगे कहा कि मौजूदा अंतरिम सरकार के कार्यकाल में सिर्फ हिंदू ही नहीं, बल्कि मुस्लिम समुदाय के लोग भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि मुसलमानों के साथ भी हत्या और दुष्कर्म जैसी घटनाएं हो रही हैं। उनके अनुसार, हिंसा को किसी एक धर्म से जोड़कर देखना सच्चाई से दूर है। हालांकि, उनके इस बयान से हिंदू समुदाय की चिंता कम होने के बजाय और बढ़ गई है, क्योंकि हालिया घटनाओं में पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

Bangladeshi Leader Controversial Statement (Image- Social Media)
Bangladesh Violence: एक के बाद एक हिंदुओं की हत्या
बीते करीब 18 दिनों में बांग्लादेश में कम से कम छह हिंदुओं की हत्या की जा चुकी है। सोमवार रात 40 वर्षीय किराना दुकानदार सारथ मणि चक्रवर्ती पर धारदार हथियारों से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल चक्रवर्ती को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इससे पहले भी सोमवार को ही राणा प्रताप बैरागी की हत्या कर दी गई। इन घटनाओं ने पूरे हिंदू समाज को झकझोर कर रख दिया है।

Bangladeshi Leader Controversial Statement (Image- Social Media)
फेसबुक पोस्ट ने खींचा ध्यान
मृतक सारथ मणि चक्रवर्ती ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर बांग्लादेश में बढ़ती हिंसा को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में अपने जन्मस्थान को “मौत की घाटी” तक कह दिया था। उनकी यह पोस्ट अब चर्चा में है और लोगों को झकझोर रही है।
भारत-बांग्लादेश संबंधों पर भी बयान
फखरुल इस्लाम ने भारत की विदेश नीति पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भारत को केवल अवामी लीग पर निर्भर नहीं रहना चाहिए, बल्कि बांग्लादेश की अन्य राजनीतिक पार्टियों से भी संवाद करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि असली मुद्दा खेल या अलग-अलग घटनाएं नहीं, बल्कि भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर का दिया गया संदेश है। लगातार हो रही हत्याओं और नेताओं के विवादित बयानों के चलते बांग्लादेश में रहने वाले हिंदुओं में असुरक्षा की भावना गहराती जा रही है। लोग अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं और सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में हिंदुओं का कत्लेआम जारी! कुछ ही घंटो में 2 युवकों की हत्या, 18 दिन में छठा मामला


Download Android App
Download iOS App




