Barack Obama: बराक ओबामा ने कमला हैरिस को दिया यूएस राष्ट्रपति पद के लिए खुला समर्थन

Summary :

Barack Obama: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा ने शुक्रवार को मौजूदा उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को संयुक्त राज्य के राष्ट्रपति पद के लिए समर्थन दिया है। Highlights बराक(Barack Obama) और मिशेल ओबामा ने कमला हैरिस को दिया समर्थन ओबामा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किया पोस्ट कमला हैरिस संयुक्त राज्य की एक शानदार राष्ट्रपति बनेंगी- बराक ओबामा बराक ओबामा(Barack Obama) ने दिया कमला हैरिस को समर्थन ओबामा(Barack Obama) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, इस हफ्ते की शुरुआत में, मिशेल और मैंने अपनी दोस्त कमला हैरिस(Kamala Harris|) को फोन किया। हमने उन्हें बताया…

Barack Obama

Barack Obama: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा ने शुक्रवार को मौजूदा उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को संयुक्त राज्य के राष्ट्रपति पद के लिए समर्थन दिया है।

Highlights

  • बराक(Barack Obama) और मिशेल ओबामा ने कमला हैरिस को दिया समर्थन
  • ओबामा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किया पोस्ट
  • कमला हैरिस संयुक्त राज्य की एक शानदार राष्ट्रपति बनेंगी- बराक ओबामा

बराक ओबामा(Barack Obama) ने दिया कमला हैरिस को समर्थन

ओबामा(Barack Obama) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, इस हफ्ते की शुरुआत में, मिशेल और मैंने अपनी दोस्त कमला हैरिस(Kamala Harris|) को फोन किया। हमने उन्हें बताया कि हमें लगता है कि वह संयुक्त राज्य की एक शानदार राष्ट्रपति बनेंगी और उनको हमारा पूरा समर्थन है। हमारे देश के लिए इस महत्वपूर्ण समय में, हम हर संभव प्रयास करेंगे ताकि वे नवंबर में चुनाव जीत सकें। हम उम्मीद करते हैं कि आप भी हमारे साथ जुड़ेंगे।

मुझे कमला हैरिस पर बहुत गर्व है- मिशेल ओबामा

पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा ने कहा, मुझे कमला हैरिस पर बहुत गर्व है। बराक और मैं उनके सकारात्मक दृष्टिकोण, सेंस ऑफ ह्यूमर और पूरे देश के लोगों में रोशनी और उम्मीद जगाने की क्षमता के कारण उन्हें डेमोक्रेटिक उम्मीदवार के रूप में समर्थन करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। हम आपका साथ देंगे। 59 वर्षीय हैरिस के पास डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन हासिल करने के लिए पर्याप्त प्रतिनिधि हैं। कुछ दिन पहले ही मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन ने राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर होने का फैसला किया था।

Amazon.com: Kamala Harris and Michelle Obama for America Unlock The Advantages of The Mouse Pad with Extreme Control and Comfort Experience : Office Products

आपका राष्ट्रपति बनना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान- बाइडेन

बाइडेन ने एक पत्र में कहा था, आपका राष्ट्रपति बनना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है। हालांकि मेरा इरादा फिर से चुनाव लड़ने का था, मेरा मानना है कि मेरी पार्टी और देश के हित में यह सबसे अच्छा है कि मैं पद छोड़ दूं, और अपने कार्यकाल के शेष समय के लिए राष्ट्रपति के रूप में अपने कर्तव्यों को पूरा करने पर फोकस करूं। बराक और मिशेल ओबामा दोनों ने 2016 में हिलेरी क्लिंटन और 2020 में बाइडेन के लिए अलग-अलग चुनाव प्रचार किया था। बाइडेन ने डेमोक्रेट्स द्वारा बढ़ते दबाव के बीच यह फैसला लिया था। बाइडेन ने ओबामा के उपराष्ट्रपति के रूप में दो कार्यकाल पूरे किए थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Pannelal Gupta