अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Biden-Trump) ने मंगलवार को अपने-अपने दलों के प्राइमरी चुनाव जीत लिए, जिससे इन दोनों नेताओं के बीच इस साल नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में फिर से मुकाबला होने की संभावना बढ़ गई है। दोनों ही नेता अपने-अपने दलों के संभाावित उम्मीदवार हैं। डोनॉल्ड ट्रंप ने एरिजोना, फ्लोरिडा, इलिनोइस, कन्सास और ओहायो में रिपब्लिकन प्राइमरी चुनाव आसानी से जीत लिए, वहीं बाइडन ने भी फ्लोरिडा को छोड़ इन राज्यों में हुए डेमोक्रेटिक पार्टी के प्राइमरी चुनाव में जीत दर्ज की है। फ्लोरिडा में डेमोक्रेट्रिक पार्टी ने अपनी प्राइमरी को रद्द कर दिया और अपने सभी 224 प्रतिनिधियों का समर्थन बाइडन को दे दिया।
- जो बाइडन और डोनाल्ड ट्रंप ने अपने-अपने दलों के प्राइमरी चुनाव जीत लिए
- इससे इनके बीच नवंबर में होने वाले चुनाव में फिर से मुकाबला होने की संभावना है
- दोनों ही नेता अपने-अपने दलों के संभाावित उम्मीदवार हैं
डोनॉल्ड ट्रंप फ्लोरिडा के मतदाता
वहीं, ओहायो में रिपब्लिकन सीनेट प्राइमरी में ट्रंप समर्थित कारोबारी बर्नी मोरेनो ने दो दावेदारों को हरा दिया जिनमें ओहायो के मुख्य निर्वाचन अधिकारी फ्रैंक फ्रैंक लारोस और मैट डोलन शामिल हैं। डोनॉल्ड ट्रंप फ्लोरिडा के मतदाता हैं और उन्होंने पाम बीच पर स्थित एक मनोरंजन केंद्र में मंगलवार को वोट डालने के बाद पत्रकारों से कहा, “मैंने डोनाल्ड ट्रंप को वोट दिया है।” डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को ओहायो में रैली की जो कई सालों से रिपब्लिकन पार्टी का समर्थन करता रहा है। इस बीच जो बाइडन मंगलवार को नेवादा और एरिज़ोना के दौरे पर रहे। ये दोनों राज्य दोनों दावेदारों के लिए शीर्ष प्राथमिकता वाले राज्यों में शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App




