BSNL का उपभोक्ताओं के लिए बनाया खास प्लान, फ्री में मिलेगा इंटरनेट

Summary :

BSNL: रिचार्ज और इंटरनेट सेवा के लिए बीएसएनएल उपभोक्ताओं के लिए खास योजना ला रहा है। विशेष अभियान के अब ऐसे जगहों पर जरिये 4जी मोबाइल नेटवर्किंग सेवा का लाभ दिलाना चाहता है जहां पर अब तक इंटरनेट सेवा नहीं पहुंची थी। Highlights BSNL का उपभोक्ताओं के लिए बनाया खास प्लान बीटीएस टावर लगाए जाएंगे जुलाई महीने में 4जी सेवा शुरू BSNL का मास्टर प्लान डिजिटल के दुनिया में सभी अधिकतम कार्य इंटरनेट के माध्यम से की जा रही है। और भारत सरकार की यह कोशिश भी है कि भारत के हर क्षेत्र में इंटरनेट पहुंच सके। फिर भी ग्रामीण…

BSNL

BSNL: रिचार्ज और इंटरनेट सेवा के लिए बीएसएनएल उपभोक्ताओं के लिए खास योजना ला रहा है। विशेष अभियान के अब ऐसे जगहों पर जरिये 4जी मोबाइल नेटवर्किंग सेवा का लाभ दिलाना चाहता है जहां पर अब तक इंटरनेट सेवा नहीं पहुंची थी।

Highlights

  • BSNL का उपभोक्ताओं के लिए बनाया खास प्लान
  • बीटीएस टावर लगाए जाएंगे
  • जुलाई महीने में 4जी सेवा शुरू

BSNL का मास्टर प्लान

डिजिटल के दुनिया में सभी अधिकतम कार्य इंटरनेट के माध्यम से की जा रही है। और भारत सरकार की यह कोशिश भी है कि भारत के हर क्षेत्र में इंटरनेट पहुंच सके। फिर भी ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी नेटवर्किंग सेवा पूर्ण रूप से नहीं पहुंच पाई है। बीएसएनएल इसी समस्या के लिए नया प्लान तैयार किया है। नेटवर्किंग सेवा का लाभ दिलाने के लिए बीटीएस (बेस ट्रांसीवर स्टेशन) टावर लगाए जाएंगे। साथ ही ग्राम पंचायतों में बनने वाले हॉट स्पॉट में लोग 30 मिनट तक मुफ्त इंटरनेट सेवा का लाभ भी ले सकेंगे। उसके लिए BSNL ग्राम पंचायतों में टावर लगाने की योजना बनाया है।

बीएसएनएल ने ब्रॉडबैंड उपभोक्ताओं के लिए 500 रुपये का इंस्टॉलेशन शुल्क माफ किया

जुलाई महीने में 4जी सेवा शुरू

बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक आलोक कुमार मिश्रा ने अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देना ही मुख्य उद्देश्य है। इसी साल जुलाई महीने में 4जी सेवा शुरू हुई। इसके बाद जुलाई से लेकर अब तक 12 लाख नए उपभोक्ता जुड़े हैं। इनमे से 3.25 लाख कस्टमर बीएसएनएल में पोर्ट हुए हैं। आलोक मिश्रा ने बताया कि 4जी सेवा के लिए प्रदेश भर में 6300 टावर लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

BSNL has installed 15000 new 4G towers across the country, big news has also come regarding 5G!| lifestyle News in Hindi | BSNL ने देशभर में लगाए 15000 नए 4जी टावर्स, 5जी

990 टावर लगाने का लक्ष्य

इस प्लान के तहत बीएसएनएल ने 2300 का काम पूरा कर लिया है, बाकी 80 प्रतिशत टावर दिसंबर 2024 तक और मार्च 2025 तक 100 प्रतिशत लग जाएंगे। इसमें वाराणसी, गाजीपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही और चंदौली में 990 टावर लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें 250 लग चुके हैं। यह प्लान पुरे होने के बाद अवश्य ही ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्किंग से होने वाले कार्यों को गति मिलेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Pannelal Gupta