Car Fall Into Gorde In Nainital: उत्तराखंड के नैनीताल में आज दर्दनाक हादसा हो गया है जिसमें भवाली-हल्द्वानी सड़क पर गेठिया के पास एक कार के गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घटनास्थल पर पहुंचने पर टीम ने पाया कि एक हुंडई वेन्यू कार लगभग 60-70 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी।
दुर्घटना के समय वाहन में कुल चार लोग सवार थे। वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए, सब-इंस्पेक्टर मनीष भाकुनी के नेतृत्व में नैनीताल चौकी से राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की एक टीम बचाव अभियान चलाने के लिए घटनास्थल पर पहुंची।
Car Fall Into Gorde In Nainital: तुरंत बचाव अभियान शुरू किया

एसडीआरएफ टीम ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और खाई से दो घायल व्यक्तियों को बाहर निकाला। घायलों की पहचान उन्नाव निवासी अतुल दुबे (26) और पीतांबर नगर निवासी श्याम (32) के रूप में हुई। दोनों को घटनास्थल पर प्राथमिक उपचार दिया गया और आगे के इलाज के लिए हल्द्वानी के पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वाहन में सवार दो लोग, अंकित चौधरी और अभिराज, खाई में गिरने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। एसडीआरएफ कर्मियों ने उनके शव खाई से निकाले और आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए जिला पुलिस को सौंप दिए।
मामले की जांच शुरू
एसडीआरएफ टीम की तुरंत कार्रवाई से यह सुनिश्चित हुआ कि घायलों को समय पर बचा लिया गया और उन्हें तुरंत चिकित्सा सहायता दी गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत खाई से सड़क पर लाया गया और उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ALSO READ: कपाट खुलने से पहले केदारनाथ धाम में बर्फबारी, उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज


Download Android App
Download iOS App




