इंतजार खत्म! छत्तीसगढ़ बोर्ड कल जारी करेगा कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, यहां जानें कैसे चेक करें अपनी मार्कशीट

Summary :

CG Board Result Date 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कल यानी 28 अप्रैल को जारी करेगा। राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कितने बजे आएगा रिजल्ट रिजल्ट की औपचारिक घोषणा दोपहर 2:30 बजे होने वाली है, जिससे छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए हफ्तों की अटकलों और इंतजार का अंत होगा। कितने छात्रों ने दी परीक्षा? इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं का पैमाना काफी बड़ा था,…

CG Board Result Date 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कल यानी 28 अप्रैल को जारी करेगा। राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कितने बजे आएगा रिजल्ट

रिजल्ट की औपचारिक घोषणा दोपहर 2:30 बजे होने वाली है, जिससे छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए हफ्तों की अटकलों और इंतजार का अंत होगा।

कितने छात्रों ने दी परीक्षा?

इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं का पैमाना काफी बड़ा था, जो राज्य के युवाओं की शैक्षणिक आकांक्षाओं को दर्शाता है। आंकड़ों से पता चलता है कि कक्षा 10 की हाई स्कूल परीक्षा में लगभग 3.21 लाख छात्र उपस्थित हुए, जबकि कक्षा 12वीं की उच्च माध्यमिक बोर्ड परीक्षा में लगभग 2.45 लाख छात्र उपस्थित हुए। कुल मिलाकर, बुधवार को साढ़े पांच लाख से अधिक छात्रों को एक साथ अपने परिणाम मिलने की संभावना है।

कैसे चेक करें रिजल्ट?

  • अपना रिजल्ट देखने के लिए छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर आपको ‘CGBSE 10th Result 2026’ और ‘CGBSE 12t Result 2026’ दिखेगा, इसमें अपनी कक्षा चुनें।
  • इसपर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा, इसमें अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक कर दें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर आपको रिजल्ट दिख जाएगा।
  • छात्र इसका PDF डाउनलोड करके रख सकते हैं या फिर प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।

Also Read: सावधान! WhatsApp पर ‘Free Laptop’ वाले मैसेज से रहें दूर, खाली हो सकता है आपका Bank Account

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।