सावधान! साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, इस दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां, घर की सुख-शांति के लिए अपनाएं ये उपाय

Summary :

Chandra Grahan Ke Upay: चंद्र ग्रहण का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है, इसे एक विशेष खगोलीय और आध्यात्मिक घटना माना जाता है। साल का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च यानी आज दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और शाम 6 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगा। माना जाता है कि ग्रहण के समय सिर्फ चंद्रमा का रंग नहीं बदलता, बल्कि आस-पास की ऊर्जा भी बदल जाती है। इसका असर हमारे मन, स्वास्थ्य और घर में माहौल पर पड़ सकता है। ऐसे में कुछ खास वास्तु नियमों का पालन करना जरुरी है, जिससे घर में सकारात्मकता बनी रहे।…

Chandra Grahan Ke Upay: चंद्र ग्रहण का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है, इसे एक विशेष खगोलीय और आध्यात्मिक घटना माना जाता है। साल का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च यानी आज दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और शाम 6 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगा। माना जाता है कि ग्रहण के समय सिर्फ चंद्रमा का रंग नहीं बदलता, बल्कि आस-पास की ऊर्जा भी बदल जाती है। इसका असर हमारे मन, स्वास्थ्य और घर में माहौल पर पड़ सकता है। ऐसे में कुछ खास वास्तु नियमों का पालन करना जरुरी है, जिससे घर में सकारात्मकता बनी रहे। आइए जानते हैं, ग्रहण काल में किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

Grahan Ke Baad Snan: चंद्र ग्रहण के बाद स्नान क्यों जरुरी?

Chandra Grahan Ke Upay
Grahan Ke Baad Snan (Image- Social Media)

हिंदू मान्यता के अनुसार चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद व्यक्ति को सबसे पहले स्नान करना चाहिए। स्नान करके ग्रहण के दौरान पहने गए कपड़ों को उतार देना चाहिए, क्योंकि उसमें ग्रहण की नकारात्मक ऊर्जा होती है।

Chandra Grahan Ke Upay: ग्रहण के दौरान करें ये उपाय

  • चंद्र ग्रहण के समय, पानी में ताम्बे या कांसे के बर्तन में थोड़ा सा जल भरकर उसे घर के बाहर या किसी मंदिर में अर्पित करें। इससे चंद्रमा के नकरात्मक प्रभाव कम हो सकते हैं।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान घर की सफाई और शुद्धता बनाए रखें। विशेष रूप से पूजा स्थान की सफाई महत्वपूर्ण मानी जाती है।
  • चंद्र ग्रहण के समय मंत्रों का जाप करें। इससे ग्रहण के समय शुभ प्रभाव उत्पन्न करने में मदद मिलती है।
  • चंद्र ग्रहण के समय भोजन का सेवन करने से बचें। ज्योतिष में माना जाता है कि ग्रहण के समय भोजन खाने से सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
  • चंद्र ग्रहण के समय कोई नया कार्य शुरू करना या महत्वपूर्ण निर्णय लेना नुकसानदायक हो सकता है।
  • चंद्र ग्रहण के समय एक टब में पानी में नमक डालकर नहाना भी एक उपाय माना जाता है, जो नकरात्मक ऊर्जा को दूर करता है।
  • ग्रहण के समय ध्यान और साधना करना बहुत लाभकारी माना जाता है। इससे मानसिक शांति मिलती है और नकारात्मकता से बचाव होता है।
  • ग्रहण के समय काले रंग के कपड़े पहनने से बचें। काले रंग को नकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है।

Chandra Grahan Mantra: चंद्र ग्रहण के दौरान इन मंत्रो का करें जाप

Chandra Grahan Ke Upay
Chandra Grahan Mantra (Image- Social Media)

चंद्र ग्रहण के दौरान मंत्रों का जाप करना बहुत प्रभावी माना जाता है। यह नकारात्मक प्रभाव से बचाव करने, मन में शांति लाने और सकारात्मकता बढ़ने में मदद करते हैं।

1. महामृत्युंजय मंत्र

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे
सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्
उर्वारुकमिव बन्धनान्
मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्

2. गायत्री मंत्र

ॐ भूर्भुवः स्वः
तत्सवितुर्वरेण्यं
भर्गो देवस्य धीमहि
धियो यो नः प्रचोदयात्

3. चंद्र मंत्र

ॐ सोम सोमाय नमः

4. हरे कृष्ण महामंत्र

हरे कृष्ण हरे कृष्ण
कृष्ण कृष्ण हरे हरे
हरे राम हरे राम
राम राम हरे हरे

5. ॐ नमः शिवाय

Grahan Shanti Upay: ग्रहण काल में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के उपाय

Chandra Grahan Ke Upay
Grahan Shanti Upay (Image- Social Media)
  • ग्रहण समाप्त होने के बाद जरूरतमंदों को सफेद कपड़े, चंदन या अन्न का दान करना बहुत शुभ माना जाता है।
  • ग्रहण समाप्त होने के बाद पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें।
  • ग्रहण के दौरान देवी-देवतों की मूर्ति को न छुएं, लेकिन मन में ही मंत्रो का जाप करें।
  • ग्रहण शुरू होने से पहले खाने में तुलसी पत्ता डाल दें और ग्रहण के दौरान कुछ न खाएं।
  • ग्रहण के दौरान मन को शांत रखने के लिए मंत्रो का जाप करें।

Chandra Grahan 2026 City Wise Timing In India: आपके शहर में कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण

शहर दिखाई देने का समय कुल अवधि
दिल्ली शाम 6:26 से 06:46 तक 20 मिनट 28 सेकेंड
कोलकाता शाम 5:32 से 06:46 तक लगभग 1 घंटा 15 मिनट
लखनऊ शाम 6:02 से 06:46 तक लगभग 45 मिनट
चेन्नई शाम 6:18 से 06:46 तक लगभग 29 मिनट
पटना शाम 5:44 से 06:46 तक करीब 1 घंटा 3 मिनट
बेंगलुरु शाम 6:28 से 06:46 तक लगभग 19 मिनट
इटानगर शाम 5:07 से 06:46 तक करीब 1 घंटा 40 मिनट
भोपाल शाम 6:21 से 06:46 तक करीब 26 मिनट
मुंबई शाम 6:42 पर दिखाई देगा करीब 5 मिनट

यह भी पढ़ें: साल 2026 का पहला Chandra Grahan और Holika Dahan! जानें सूतक काल का समय और शुभ मुहूर्त

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।