नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा पर मचा बवाल, इंडिया बॉर्डर पर अलर्ट जारी

Summary :

नेपाल में हिंसा, भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा अलर्ट जारी

नेपाल के बीरगंज में सांप्रदायिक हिंसा के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है, जिसके चलते नेपाल सरकार ने कर्फ्यू लगा दिया है और भारत-नेपाल सीमा को सील कर दिया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, रक्सौल के कई लोग नेपाल में फंसे हुए हैं।

भारत का पड़ोसी देश नेपाल के बीरगंज में बवाल मचा हुआ है। नेपाल में दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक हिंसा के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। नेपाल सरकार ने जिले में कर्फ्यू लगा दिया है। इसके बाद रक्सौल-बीरगंज इलाके की भारत-नेपाल सीमा को सील कर दिया गया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, रक्सौल के कई लोग नेपाल के बीरगंज में फंसे हुए हैं। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल से सटे इलाके में भड़की हिंसा पर भारत भी कड़ी नजर रख रहा है।

शोभा यात्रा के दौरान उपद्रव

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नेपाल के बीरगंज मेट्रोपोलिटन एरिया के चपकिया में एक धार्मिक जुलूस निकाला जा रहा था। अचानक छत से भीड़ पर ईंट-पत्थर बरसने लगे। जिसमें कई लोग घायल हो गए और देखते ही देखते माहौल बिगड़ गया। जिससे हिंसक भड़क गई। इस हिंसा में करीब 50 से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं बताया जा रहा है कि कई पुलिस वाले भी घायल हैं।

24 घंटे का कर्फ्यू

बता दें कि हिंसा की अकर्मक रूप को देखते हुए नेपाल सरकार ने आंसू गैस भी छोड़ी। इसके बाद भी नेपाल के बीरगंज में स्थिति बेकाबू है। नेपाल सरकार ने दंगे पर काबू पाने के लिए 24 घंटे का कर्फ्यू लगा दिया है। भारत-नेपाल सीमा को सील कर दिया गया है। स्थिति पर अगर काबू नहीं पाया गया तो कर्फ्यू की समय सीमा बढ़ भी सकती है।

कई लोग फंसे

भारत और नेपाल के बीच बेटी-रोटी का रिश्ता सदियों से चला आ रहा है। रक्सौल के कई लोग नेपाल के बीरगंज में कई तरह के कारोबार करते हैं, लेकिन बीरगंज में हुई हिंसक झड़प के बाद कई व्यवसायी घिर गए हैं। वे अपनी दुकानें बंद कर इधर-उधर छिप गए हैं। बीरगंज में 24 घंटे का कर्फ्यू लगाया गया है। जिसे आगे की स्थिति को देखते हुए और बढ़ाया जा सकता है।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।