Chhattisgarh : नक्सलवादियों के खिलाफ जवानों का ऑपरेशन सफल, बोलें भूपेश बघेल

Summary :

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर शुक्रवार दोपहर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आईएएनएस से बातचीत में सुरक्षाकर्मियों की तारीफ की और उनके इस ऑपरेशन को सफल बताया। Chhattisgarh में जवानों का ऑपरेशन सफल भूपेश बघेल ने कहा, “इस मुठभेड़ में 31 शव बरामद हो चुके हैं। अभी और भी शव मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है। नक्सलवादियों के खिलाफ हमारे जवानों ने जो ऑपरेशन चलाया, वह काफी सफल रहा। उन्हें मेरी तरफ से शुभकामनाएं।”बता दें कि इसे छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी…

Chhattisgarh

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर शुक्रवार दोपहर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आईएएनएस से बातचीत में सुरक्षाकर्मियों की तारीफ की और उनके इस ऑपरेशन को सफल बताया।

Chhattisgarh में जवानों का ऑपरेशन सफल

भूपेश बघेल ने कहा, “इस मुठभेड़ में 31 शव बरामद हो चुके हैं। अभी और भी शव मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है। नक्सलवादियों के खिलाफ हमारे जवानों ने जो ऑपरेशन चलाया, वह काफी सफल रहा। उन्हें मेरी तरफ से शुभकामनाएं।”बता दें कि इसे छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी मुठभेड़ बताया जा रहा है। नक्सलियों के खिलाफ पुलिस लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने भारी मात्रा में एलएमजी राइफल, एके 47 राइफल, एसएलआर राइफल, इंसास राइफल, कैलिबर 303 राइफल और अन्य हथियार बरामद किए गए हैं।

Naxalites : नक्सलियों के इलाकों में अब पुलिस का कब्ज़ा, जल्द खत्म होगा  माओवादियों का आतंक - Janseva Express

Chhattisgarh : पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई इस मुठभेड़ की पूरी जानकारी प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया है कि गृह मंत्री अमित शाह ने नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए 31 नक्सलियों के संबंध में शुक्रवार रात छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय से बात की।बताया जा रहा है कि अमित शाह ने मुख्यमंत्री से पूरे ऑपरेशन के बारे में जानकारी ली है और आगे की योजनाओं के बारे में जाना है। जिस इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है, वहां पर अभी भी तलाशी अभियान जारी है।

Naxal Encounter: कांकेर में नक्सलियों पर कार्रवाई से कांग्रेस बौखलाई,  एनकाउंटर पर उठाए सवाल तो भाजपा ने बताया जवानों के शौर्य का अपमान - Kanker  Naxal ...

Chhattisgarh : गौरतलब है कि सितंबर माह में माओवादी आतंक से पीड़ितों ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस दौरान गृह मंत्री ने कहा था कि नक्सलवाद को खत्म करने की दिशा में भाजपा सरकार काम कर रही है। बस्तर से नक्सल को खत्म करने की डेडलाइन भी उन्होंने दी थी। अमित शाह ने कहा था, मार्च 2026 तक भाजपा सरकार नक्सलवाद से मुक्ति दिलाएगी। साथ ही अमित शाह ने नक्सलियों से अपील की थी कि वे आत्मसमर्पण करें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar