CM विष्णु देव और कपिल देव की मुलाकात से छत्तीसगढ़ में खेल क्रांति को मिलेगा नया संबल, प्रदेश को ‘स्पोर्ट्स हब’ बनाने पर हुई लंबी बात

Summary :

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में राज्य सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। इसी कड़ी में आज नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों के बीच प्रदेश में खेलों के विकास, आधुनिक खेल अधोसंरचना के निर्माण और अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। खेल ढांचे को मजबूत करने पर जोर मुख्यमंत्री ने इस दौरान कपिल देव का पारंपरिक सम्मान करते हुए उन्हें…

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में राज्य सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। इसी कड़ी में आज नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों के बीच प्रदेश में खेलों के विकास, आधुनिक खेल अधोसंरचना के निर्माण और अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

खेल ढांचे को मजबूत करने पर जोर

मुख्यमंत्री ने इस दौरान कपिल देव का पारंपरिक सम्मान करते हुए उन्हें बेल मेटल से बनी आकर्षक प्रतिकृति एवं “पुण्यभूमि छत्तीसगढ़” कॉफी टेबल बुक भेंट की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य छत्तीसगढ़ में मजबूत खेल वातावरण तैयार करना है, जिससे प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर मिल सकें।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में खेल अधोसंरचना का विस्तार, खिलाड़ियों के लिए उच्च स्तरीय प्रशिक्षण व्यवस्था और नए अवसर उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन प्रयासों से छत्तीसगढ़ आने वाले समय में खेल क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा।

कपिल देव ने छत्तीसगढ़ में बने सकारात्मक माहौल की सराहना की

Chhattisgarh News
Chhattisgarh News (Image- Social Media)

वहीं, पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव ने छत्तीसगढ़ में हो रहे सकारात्मक बदलावों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुरक्षा, विश्वास और विकास का जो वातावरण बना है, वह खिलाड़ियों के लिए बेहद अनुकूल है। इससे यहां की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का मजबूत मंच मिलेगा और छत्तीसगढ़ खेल क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान स्थापित करेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। मुलाकात को प्रदेश में खेल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

रिपोर्ट- आनंद खरे

यह भी पढ़ें: सुरक्षाबलों ने मौत के घाट उतारे 2 नकस्ली, INSAS, SLR, 12 बोर राइफल समेत विस्फोटक बरामद

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।