Chhattisgarh News Today : खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत महिला वर्ग की 86 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबलों को रोमांचक बना दिया।
इस प्रतियोगिता में महाराष्ट्र की साक्षी बंडू बुरकुले ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता का आयोजन रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के खेल मैदान में किया जा रहा है।
साक्षी बुरकुले ने स्नैच में 68 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 82 किलोग्राम वजन उठाकर कुल 150 किलोग्राम के साथ पहला स्थान हासिल किया। पूरे मुकाबले में उनका प्रदर्शन सबसे मजबूत रहा और उन्होंने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
छत्तीसगढ़ की रिशिका कश्यप को रजत

इस स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की रिशिका कश्यप ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। उन्होंने स्नैच में 55 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 71 किलोग्राम वजन उठाकर कुल 121 किलोग्राम के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया।
असम की बिटुपुना देओरी को कांस्य
वहीं, असम की बिटुपुना देओरी ने कुल 118 किलोग्राम वजन उठाकर तीसरा स्थान हासिल किया और कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं असम की लिंडा 114 किलोग्राम के साथ चौथे स्थान पर रहीं। त्रिपुरा की सुमी मोग ने 77 किलोग्राम के साथ पांचवां और आंध्र प्रदेश की जेसी रानी ने 61 किलोग्राम के साथ छठा स्थान प्राप्त किया।
रोमांचक मुकाबलों से बढ़ा उत्साह
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। सभी प्रतिभागियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश की। दर्शकों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए पूरे आयोजन को जोश और ऊर्जा से भर दिया।
यह भी पढ़ें – रायपुर एयरपोर्ट पर अब उड़ानों के साथ क्रिकेट का रोमांच, यात्रियों को मिलेगा लाइव मैच देखने का अनोखा अनुभव


Download Android App
Download iOS App




