सावधान! ई-चालान के नाम पर कट सकती है आपकी जेब, तुरंत पढ़ें RTO की एडवायजरी

Summary :

Chhattisgarh Traffic Challan Scam: छत्तीसगढ़ में इन दिनों ई-चालान के नाम पर एक नया ऑनलाइन फ्रॉड तेजी से फैल रहा है। साइबर ठग लोगों को नकली चालान बनाकर उनके मोबाइल नंबर पर SMS या ईमेल भेजते हैं। इन संदेशों में चालान का भुगतान करने के लिए एक लिंक दिया होता है। जैसे ही कोई व्यक्ति उस लिंक पर क्लिक करता है, उसकी निजी और वित्तीय जानकारी चोरी कर ली जाती है, जिससे उसका बैंक खाता तक खाली हो जाता है। Chhattisgarh Traffic Challan Scam: आधिकारिक वेबसाइट पर भरें चालान इस तरह की धोखाधड़ी से बचने के लिए छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग…

Chhattisgarh Traffic Challan Scam: छत्तीसगढ़ में इन दिनों ई-चालान के नाम पर एक नया ऑनलाइन फ्रॉड तेजी से फैल रहा है। साइबर ठग लोगों को नकली चालान बनाकर उनके मोबाइल नंबर पर SMS या ईमेल भेजते हैं। इन संदेशों में चालान का भुगतान करने के लिए एक लिंक दिया होता है। जैसे ही कोई व्यक्ति उस लिंक पर क्लिक करता है, उसकी निजी और वित्तीय जानकारी चोरी कर ली जाती है, जिससे उसका बैंक खाता तक खाली हो जाता है।

Chhattisgarh Traffic Challan Scam: आधिकारिक वेबसाइट पर भरें चालान

इस तरह की धोखाधड़ी से बचने के लिए छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ई-चालान का भुगतान केवल सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in पर ही किया जाना चाहिए। यदि किसी को चालान से जुड़ा कोई मैसेज या ईमेल प्राप्त होता है, तो उसमें दिए गए लिंक पर क्लिक न करें। इसके बजाय सीधे वेबसाइट पर जाएं और “Pay-Online” विकल्प का चयन करें।

Chhattisgarh Traffic Challan Scam
Chhattisgarh Traffic Challan Scam

RTO Challan Scam: वेबसाइट पर मिलेगी सही जानकारी

ऑनलाइन भुगतान करते समय, वाहन का नंबर और इंजन या चेसिस नंबर के अंतिम चार अंक दर्ज करने पर चालान की पूरी और सही जानकारी वेबसाइट पर मिल जाती है। इससे यह सुनिश्चित हो जाता है कि चालान वास्तविक है या नहीं।

परिवहन विभाग का कहना है कि पुलिस और आरटीओ द्वारा जारी किए गए सभी चालान केवल सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर ही उपलब्ध होते हैं। किसी भी अनजान कॉल, SMS, ईमेल या मोबाइल एप द्वारा भेजे गए लिंक पर भरोसा न करें। ऐसा करना आपकी गोपनीय जानकारी के साथ-साथ आपके बैंक खाते को भी खतरे में डाल सकता है।

Chhattisgarh Traffic Challan Scam
Chhattisgarh Traffic Challan Scam

RTO Fake Challan Fraud: परिवहन विभाग में दर्ज करें शिकायत

परिवहन विभाग ने अपील की है कि यदि किसी को कोई संदिग्ध लिंक, कॉल या अन्य गतिविधि दिखे, तो तुरंत अपने नजदीकी पुलिस थाने या परिवहन विभाग में इसकी शिकायत दर्ज करें। साइबर ठगों से बचने का सबसे अच्छा तरीका है सतर्क रहना और केवल आधिकारिक माध्यमों से ही लेन-देन करना। अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने के लिए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से पहले सोचें, जांचें और फिर ही कोई कदम उठाएं।

ये भी पढ़ें- अचानक बांध टूटने से इस राज्य में हाहाकार, चार की मौत तो कई लापता

Neha Singh