Deepak Sharma Jailer: सोशल मीडिया पर आए दिन पुलिस से जुड़े लोग कानून तोड़ते नजर आते हैं और लगातार ऐसी लापरवाही की वीडियोज वायरल होते हैं। कुछ ऐसे ही वीडियोज के कारण दिल्ली की तिहाड़ जेल के एक अधिकारी और सोशल मीडिया पर मशहूर जेलर को कदाचार के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।
दरअसल, यह कार्यवाई तिहाड़ जेल के जेलर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर दीपक शर्मा पर हुई अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि अधिकारी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह एक पार्टी में कथित तौर पर पिस्तौल लहराते हुए नाचते नजर आये थे।
इस तस्वीर में साफ दिख रहा है कि जेलर दीपक शर्मा किसी समारोह में पिस्टल लहराते दिख रहे हैं
कुछ गोलियां भी चलाई गई – प्रत्यक्षदर्शी
अट्ठारह सेकंड के वीडियो क्लिप में मंडोली जेल में सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात दीपक शर्मा पूर्वी दिल्ली में एक नेता द्वारा आयोजित पार्टी में बॉलीवुड गाना खलनायक हूं मैं पर झूमते हुए दिखे थे। उनके साथ दो लोग नाचते हुए दिखे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पार्टी में हवा में कुछ गोलियां भी चलाई गई थीं। हालांकि, पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर सकी। एक अधिकारी ने बताया कि शर्मा को कदाचार के लिए निलंबित कर दिया गया है और जेल नंबर 15 के अधीक्षक को Factful Report जांच सौंपी गई है, जहां वह तैनात थे।
सोशल मीडिया पर हैं लाखों फॉलोवर्स
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उन्होंने मामले में आवश्यक कार्रवाई करने के लिए दिल्ली पुलिस की लाइसेंसिंग इकाई को भी एक पत्र लिखा है। शर्मा सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 4.4 लाख फॉलोअर्स हैं, जहां वह नियमित रूप से जिम में व्यायाम करते हुए अपनी रील पोस्ट करते हैं।
जेल अधीक्षक के रूप में शर्मा तिहाड़ जेल में कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर की बैरक पर छापेमारी में शामिल थे।


Download Android App
Download iOS App





