दित्वाह बना मौत का तूफान! श्रीलंका में मचाई भारी तबाही, 334 लोगों की मौत, 11,18,929 लोग प्रभावित

Summary :

Ditwah Cyclone Sri Lanka: श्रीलंका में चक्रवात दित्वाह तूफान ने तबाही मचा दी है। इस तूफान से लगभग 334 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 370 लोग लापता हैं। चक्रवात दित्वाह से हुई तबाही के बाद, कैंडी ज़िला सबसे ज़्यादा प्रभावित हुआ है, जहाँ 88 लोगों की मौत हो गई है और 150 लोग लापता हैं। बादुल्ला में 71, नुवारा एलिया में 68 और मटाले में 23 लोगों की मौत के साथ-साथ कई अन्य लोगों के भी हताहत होने की खबर है। इस आपदा ने देश भर के 3,09,607 परिवारों के 11,18,929 लोगों को प्रभावित किया है। Ditwah…

Ditwah Cyclone Sri Lanka: श्रीलंका में चक्रवात दित्वाह तूफान ने तबाही मचा दी है। इस तूफान से लगभग 334 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 370 लोग लापता हैं। चक्रवात दित्वाह से हुई तबाही के बाद, कैंडी ज़िला सबसे ज़्यादा प्रभावित हुआ है, जहाँ 88 लोगों की मौत हो गई है और 150 लोग लापता हैं। बादुल्ला में 71, नुवारा एलिया में 68 और मटाले में 23 लोगों की मौत के साथ-साथ कई अन्य लोगों के भी हताहत होने की खबर है। इस आपदा ने देश भर के 3,09,607 परिवारों के 11,18,929 लोगों को प्रभावित किया है।

Ditwah Cyclone Sri Lanka

Ditwah Cyclone Sri Lanka
Ditwah Cyclone Sri Lanka (source: social media)

श्रीलंका के हालिया इतिहास की सबसे भीषण प्राकृतिक आपदाओं में से एक बताया कि नदियों का जलस्तर ऐतिहासिक ऊंचाई तक पहुंचने के कारण पूरे के पूरे क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं, प्रमुख पुल बह गए हैं और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे ध्वस्त हो गए हैं। चक्रवात से प्रभावित इंडोनेशिया और श्रीलंका में मुफ़्त कनेक्टिविटी की पेशकश की है। वह दिसंबर 2025 तक प्रभावित क्षेत्रों में सभी नए और मौजूदा ग्राहकों को मुफ़्त सेवा प्रदान कर रही है।

Ditwah Cyclone Updates

राष्ट्र के नाम एक विशेष संबोधन में श्रीलंका के राष्ट्रपति ने कहा कि आपदाओं के दौरान सरकार की तीन जिम्मेदारियां होती हैं तत्काल आपातकाल का प्रबंधन करना, सामान्य स्थिति बहाल करना, और देश को पहले से अधिक मजबूत स्थिति में पुनः स्थापित करना। साथ ही उन्होंने कहा कि जब प्राकृतिक आपदाएँ आती हैं और हम उनके प्रभाव को रोकने में असमर्थ होते हैं, तो सरकार आपातकालीन स्थिति को संभालने, देश को सामान्य स्थिति में लाने और पहले से बेहतर स्थिति में सुधार लाने के लिए ज़िम्मेदार होती है।

Sri Lanka Cyclone News

भारत ने 'ऑपरेशन सागर बंधु' शुरू किया
भारत ने ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ शुरू किया (source: social media)

चक्रवात दित्वा से हुई तबाही के बाद श्रीलंका की सहायता के लिए भारत ने ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ शुरू किया। त्वरित कार्रवाई करते हुए, भारत ने अपने पड़ोसी देश को मानवीय आपदा राहत (HADR) अभियानों, बचाव और राहत कार्यों में मदद की है, जिससे देश को सहायता प्रदान की जा सके। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को कहा कि ऑपरेशन सागर बंधु के तहत भारतीय वायुसेना का एक और विमान आपदा प्रतिक्रिया सामग्री लेकर रविवार को कोलंबो में उतरा।

ALSO READ: श्रीलंका में आपातकाल लागू, दितवाह तूफान ने मचाया हाहाकार, 123 लोगों की मौत और 130 लापता

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।