क्या है 25वां संशोधन? जिसके तहत ट्रंप की कुर्सी पर मंडराया खतरा! क्या जंग के बीच देंगे इस्तीफा

Donald Trump Faces Danger

Donald Trump Faces Danger: अमेरिका की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रपति Donald Trump अपने एक विवादित बयान को लेकर विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। ईरान के खिलाफ कथित आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल के बाद अब उनके खिलाफ 25वें संशोधन के तहत कार्रवाई की मांग उठ रही है।

Donald Trump Faces Danger: ट्रंप के बयान से बढ़ा विवाद

रविवार (4 अप्रैल) को ट्रंप ने एक पोस्ट में Iran को लेकर कड़े और विवादित शब्दों का इस्तेमाल किया। उनके इस बयान ने अमेरिकी राजनीति में तूफान खड़ा कर दिया। विपक्षी नेताओं का कहना है कि इस तरह की भाषा किसी राष्ट्रपति के पद की गरिमा के अनुरूप नहीं है।

विपक्षी नेताओं का तीखा हमला

ट्रंप के बयान के बाद कई डेमोक्रेट सांसदों ने खुलकर विरोध जताया है। अमेरिकी सांसद Becca Balint ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर यही बयान Barack Obama या Joe Biden ने दिया होता, तो रिपब्लिकन पार्टी उनकी तुरंत बर्खास्तगी की मांग करती।

वहीं, सीनेटर Chris Murphy ने भी ट्रंप पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अगर वह ट्रंप की कैबिनेट में होते, तो 25वें संशोधन को लागू करने के लिए कानूनी सलाह जरूर लेते। कांग्रेस सदस्य Yassamin Ansari ने भी ट्रंप को मानसिक रूप से अस्थिर बताते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग की है। इसके अलावा, Melanie Stansbury ने भी कहा कि अब हालात गंभीर हो चुके हैं और समय रहते कदम उठाना जरूरी है।

25वां संशोधन क्या है?

अमेरिका के संविधान में 25वां संशोधन राष्ट्रपति को हटाने की प्रक्रिया को स्पष्ट करता है। यह संशोधन उस स्थिति के लिए बनाया गया है जब राष्ट्रपति अपने कर्तव्यों को निभाने में सक्षम न हों या किसी कारण से पद पर बने रहना संभव न हो। इस प्रक्रिया के तहत, सबसे पहले उपराष्ट्रपति और कैबिनेट के सदस्य यह तय करते हैं कि राष्ट्रपति अयोग्य हैं। इसके बाद एक प्रस्ताव लाया जाता है। यदि राष्ट्रपति इस फैसले का विरोध करते हैं, तो मामला संसद में जाता है।

कैसे हटाया जा सकता है राष्ट्रपति?

अगर मामला संसद तक पहुंचता है, तो अमेरिकी कांग्रेस और सीनेट में मतदान होता है। राष्ट्रपति को पद से हटाने के लिए दोनों सदनों में दो-तिहाई बहुमत जरूरी होता है। यदि यह समर्थन मिल जाता है, तो राष्ट्रपति को पद छोड़ना पड़ता है और उपराष्ट्रपति शेष कार्यकाल संभाल लेते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विवाद के बाद ट्रंप ने कुछ दिनों की छुट्टी भी ले ली है। हालांकि, इस पूरे मामले ने उनकी राजनीतिक स्थिति को कमजोर कर दिया है। विपक्ष लगातार दबाव बना रहा है कि 25वें संशोधन का इस्तेमाल कर उन्हें पद से हटाया जाए।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान: पेट्रोलियम की बढ़ती कीमतों और महंगाई के खिलाफ सिंध में ‘कफन’ पहन कर प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।