‘ट्रंप के पेट में… ‘, व्हाइट हाउस ने जारी की अमेरिकी राष्ट्रपति की हेल्थ रिपोर्ट, अक्टूबर में हुआ था MRI

Summary :

Donald Trump Health Report: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वास्थ्य को लेकर चल रही अटकलों के बीच व्हाइट हाउस ने उनके अक्टूबर में कराए गए एमआरआई स्कैन की रिपोर्ट जारी कर दी है। *पॉलिटिको* की रिपोर्ट के मुताबिक, मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज समेत कई डेमोक्रेट नेताओं द्वारा उनकी मानसिक क्षमता और स्वास्थ्य पर सवाल उठाए जाने के बाद ट्रंप पर अपने मेडिकल टेस्ट सार्वजनिक करने का दबाव बढ़ गया था। इस गर्मी की शुरुआत में उनके टखनों में सूजन और दाहिने हाथ पर चोट के निशान दिखाई देने से भी चर्चाएं तेज हुई थीं। Donald Trump Health Update: व्हाइट…

Donald Trump Health Report: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वास्थ्य को लेकर चल रही अटकलों के बीच व्हाइट हाउस ने उनके अक्टूबर में कराए गए एमआरआई स्कैन की रिपोर्ट जारी कर दी है। *पॉलिटिको* की रिपोर्ट के मुताबिक, मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज समेत कई डेमोक्रेट नेताओं द्वारा उनकी मानसिक क्षमता और स्वास्थ्य पर सवाल उठाए जाने के बाद ट्रंप पर अपने मेडिकल टेस्ट सार्वजनिक करने का दबाव बढ़ गया था। इस गर्मी की शुरुआत में उनके टखनों में सूजन और दाहिने हाथ पर चोट के निशान दिखाई देने से भी चर्चाएं तेज हुई थीं।

Donald Trump Health Update: व्हाइट हाउस ने कहा, ट्रंप का स्वास्थ्य ठीक

Donald Trump Health Report
Donald Trump Health Report

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वास्थ्य को लेकर चल रही अटकलों के बीच व्हाइट हाउस ने उनके अक्टूबर में कराए गए एमआरआई स्कैन की रिपोर्ट जारी कर दी है। पॉलिटिको की रिपोर्ट के मुताबिक, मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज समेत कई डेमोक्रेट नेताओं द्वारा उनकी मानसिक क्षमता और स्वास्थ्य पर सवाल उठाए जाने के बाद ट्रंप पर अपने मेडिकल टेस्ट सार्वजनिक करने का दबाव बढ़ गया था। इस गर्मी की शुरुआत में उनके टखनों में सूजन और दाहिने हाथ पर चोट के निशान दिखाई देने से भी चर्चाएं तेज हुई थीं।

Donald Trump News Today: एमआरआई रिपोर्ट की दी जानकारी

सोमवार को प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने राष्ट्रपति के डॉक्टर द्वारा जारी रिपोर्ट पढ़ते हुए बताया कि ट्रंप की उम्र में इस तरह का विस्तृत परीक्षण सामान्य है, और इसकी रिपोर्ट इस बात की पुष्टि करती है कि उनका समग्र स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है। उन्होंने कहा कि एमआरआई एक नियमित निवारक जांच थी, ताकि किसी संभावित समस्या का समय रहते पता लगाया जा सके।

अक्टूबर में हुआ था एमआरआई

Donald Trump Health Report
Donald Trump Health Report

रिपोर्टों के अनुसार, ट्रंप ने अक्टूबर में अपने हृदय और उदर तंत्र का एमआरआई करवाया था। व्हाइट हाउस ने यह विवरण इसलिए जारी किया क्योंकि एयर फ़ोर्स वन में वे पत्रकारों को यह स्पष्ट रूप से नहीं बता सके थे कि शरीर के किस हिस्से का स्कैन किया गया था। ट्रंप ने पत्रकारों से कहा था, “यह सिर्फ एक एमआरआई था। कौन सा हिस्सा? यह दिमाग का नहीं था, क्योंकि मैंने एक कॉग्निटिव टेस्ट दिया था और उसमें मैं सफल रहा।”

Donald Trump Health Report: राष्ट्रपति की हृदय संबंधी इमेजिंग बिल्कुल सामान्य

लेविट ने बताया कि राष्ट्रपति की हृदय संबंधी इमेजिंग बिल्कुल सामान्य पाई गई है. धमनियों में रुकावट, रक्त प्रवाह में बाधा या हृदय एवं प्रमुख रक्त वाहिकाओं में किसी असामान्यता के कोई संकेत नहीं मिले। उनके अनुसार, हृदय कोशिकाओं का आकार सामान्य है और रक्त वाहिकाओं की दीवारें भी स्वस्थ व चिकनी दिखाई देती हैं. कहीं भी सूजन या थक्के बनने के लक्षण नहीं हैं। पेट से जुड़ी इमेजिंग में भी कोई गड़बड़ी नहीं मिली और सभी प्रमुख अंग स्वस्थ व सामान्य रूप से कार्य करते दिखे। संपूर्ण मूल्यांकन में कोई तात्कालिक या दीर्घकालिक समस्या नहीं पाई गई।

ALSO READ: 19 मिनट वाले वीडियो लीक होने के बाद लड़की ने किया सुसाइड? असलियत आपकी सोच से कहीं ज्यादा डरावनी 

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।