‘कभी India आकर देखो…’, ट्रंप ने भारत को कहा ‘नर्क’, तो ईरान ने दिया करारा जवाब, शेयर किया वीडियो

Donald Trump India Remark

Donald Trump India Remark: अमेरिकी राष्ट्रपति के भारत को नर्क बताने वाले बयान पर विवाद बढ़ गया है। इसपर ट्रंप को ईरान ने करारा जवाब भी दिया है। मुंबई स्थित ईरानी कॉन्सुलेट ने एक्स हैंडल पर पोस्ट में ईरान ने न सिर्फ ट्रंप को लताड़ लगाई है, बल्कि भारत आने का सुझाव भी दिया है। वहीं दूसरी तरफ, अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी ने भी इस बयान को लेकर ट्रंप पर निशाना साधा है।

“कभी इंडिया आ के देखो…”

ईरानी कॉन्सुलेट ने एक्स पर एक 16 सेकंड का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में महाराष्ट्र के दो अलग-अलग रूप दिखाए गए है। एक तरफ मुंबई की चमकती और गगनचुंबी इमारतें, हाईवे और शहरी चकाचौंध और दूसरी तरफ पहाड़ों में धुंध के बीच बहते झरने, हरियाली और गणेशोत्सव की धूम दिखाई गई है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि किसी को मिस्टर ट्रंप के लिए एक तरफा कल्चरल डिटॉक्स बुक कर देना चाहिए, इससे उनकी बेवजह की बकवास कम हो सकती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा, “कभी इंडिया आ के देखो, फिर बोलना।”

ट्रंप पर भड़की अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी

अमेरिका में ट्रंप के “नर्क” वाले बयान पर डेमोक्रेटिक पार्टी ने उनकी आलोचना की है। पार्टी के प्रतिनिधियों ने कहा कि ट्रंप नस्लवादी बातें फैला रहे हैं। एक प्रतिनिधि ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जब लोग परेशान हैं, तब ट्रंप बेकार की बातें कर रहे हैं और राष्ट्रपति पद को एक रियलिटी टीवी शो की तरह चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश को इस समय बेहतर लीडरशिप की जरूरत है।

ट्रंप ने भारत को बताया था नर्क

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भारत और चीन जैसे देशों को हेल होल या नरक बताया गया है। साथ ही इस पोस्ट में जन्मजात नागरिकता को लेकर दुनिया के कुछ देशों के साथ भारत का नाम लेते हुए बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है। इसमें लिखा था कि “यहां पैदा होने वाला बच्चा तुरंत नागरिक बन जाता है और फिर वे चीन, भारत या दुनिया के किसी अन्य ‘नरक’ से अपने पूरे परिवार को यहां ले आते हैं।” इसी को ट्रंप ने लिखकर 4 पन्नों में ट्रूथ पर शेयर किया है।

Also Read: फिनलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ टुर्कू के साथ पंजाब सरकार की साझेदारी, वैश्विक शिक्षण तकनीकों को पंजाब के क्लासरूम तक पहुंचाने में मददगार : सीएम भगवंत मान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।