अगले साल ट्रम्प का भारत दौरा, जानिए क्या ट्रेड डील पर लगेगी मुहर!

Summary :

Donald Trump India Visit:  अमेरिका और भारत देश के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत की संभावना बनी हुई है। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कई बार प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की और कहा कि वह एक महान व्यक्ति और एक अच्छे दोस्त है। साथ ही संकेत दिया कि वह दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधों को मजबूत करने के चल रहे प्रयासों के तहत अगले साल भारत का दौरा कर सकते हैं। Donald Trump India Visit: ट्रेड डील पर मुहर लगने की अटकलें ट्रंप के भारत आने के संकेत के बाद ही ट्रेड डील…

Donald Trump India Visit:  अमेरिका और भारत देश के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत की संभावना बनी हुई है। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कई बार प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की और कहा कि वह एक महान व्यक्ति और एक अच्छे दोस्त है। साथ ही संकेत दिया कि वह दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधों को मजबूत करने के चल रहे प्रयासों के तहत अगले साल भारत का दौरा कर सकते हैं।

Donald Trump India Visit: ट्रेड डील पर मुहर लगने की अटकलें

Donald Trump India Visit
Donald Trump India Visit (source: social media)

ट्रंप के भारत आने के संकेत के बाद ही ट्रेड डील पर मुहर लगने की अटकलें तेज हो गई है। बता दें कि वजन घटाने वाली दवाओं की कीमतें कम करने के लिए एक नए सौदे की घोषणा के बाद व्हाइट हाउस में बातचीत के दौरान ट्रम्प ने कहा कि PM मोदी के साथ उनकी बातचीत बहुत अच्छी चल रही है।

Donald Trump News: PM मोदी को बताया  महान दोस्त

ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने रूस से खरीदारी काफी हद तक बंद कर दी है। ट्रंप ने नरेंद्र मोदी को अपना महान दोस्त बताते हुए कहा कि वह मेरे मित्र हैं और हम बात करते हैं और वह चाहते हैं कि मैं वहां जाऊं। हम इसका हल निकाल लेंगे, मैं भारत जाऊंगा। बता दें कि जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या वह अगले वर्ष भारत की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो ट्रम्प ने इसका जवाब हां में दिया।

India Pak Conflict: फिर अलापा राग

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (source: social media)

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित बड़े पैमाने पर युद्ध को रोकने के लिए व्यापार शुल्क का इस्तेमाल किया, उन्होंने कहा कि उनके हस्तक्षेप से 24 घंटे के भीतर संघर्ष “सुलझ” गया।

ALSO READ: पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीजफायर पर बनी समहति, तुर्किए ने बताया कब होगी अगली बैठक

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।