‘शर्मनाक फैसला’, कोर्ट के फैसले के बाद तिलमिलाया Trump; सभी देशों पर 10% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की दी चेतावनी

Summary :

Donald Trump on Supreme Court decision: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा टैरिफ पर रोक लगाए जाने और उसे अवैध बताए जाने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कुछ लोग अमेरिका को लूट रहे हैं। ऐसे लोग ज्यादा दिन खुश नहीं रह पाएंगे। साथ ही ट्रंप ने अतिरिक्त टैरिफ लगाने की धमकी दी। Shameful ruling : आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा पर जोर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोर्ट के फैसले को शर्मनाक बताते हुए कहा कि उन्हें ऐसे फैसले की उम्मीद नहीं थी। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि टैरिफ पर सुप्रीम…

Donald Trump on Supreme Court decision: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा टैरिफ पर रोक लगाए जाने और उसे अवैध बताए जाने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कुछ लोग अमेरिका को लूट रहे हैं। ऐसे लोग ज्यादा दिन खुश नहीं रह पाएंगे। साथ ही ट्रंप ने अतिरिक्त टैरिफ लगाने की धमकी दी।

Shameful ruling : आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा पर जोर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोर्ट के फैसले को शर्मनाक बताते हुए कहा कि उन्हें ऐसे फैसले की उम्मीद नहीं थी। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला बेहद निराशाजनक है और उन्हें कोर्ट के कुछ सदस्यों पर बेहद शर्म आती है, क्योंकि उनमें हमारे देश के हित में सही काम करने का साहस नहीं है।

10% extra tariff: विदेशी हितों और राजनीतिक आंदोलन का आरोप

ट्रंप ने कहा कि अदालत विदेशी हितों और एक ऐसे राजनीतिक आंदोलन से प्रभावित हो गई है जो लोगों की सोच से भी बहुत छोटा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने लाखों वोटों से जीत हासिल की। उन्होंने भारी बहुमत से जीत दर्ज की, जबकि बहुत धांधली हुई थी। उन्होंने कहा कि ये लोग घमंडी, अज्ञानी और बहुत शोर मचाने वाले हैं।

US trade policy: टैरिफ पर कड़े कदम की चेतावनी (Donald Trump on Supreme Court decision)

ट्रंप ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से उनकी ताकत बढ़ी है। अब वे टैरिफ पर और ज्यादा सख्त कदम उठाएंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास और विकल्प हैं और सभी देशों पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त ग्लोबल टैरिफ लगाई जाएगी। बता दें कि यूनाइटेड स्‍टेट सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को ट्रंप के टैरिफ को रद्द कर दिया।

ALSO READ: Trump Tariffs: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के वैश्विक टैरिफ पर लगाई रोक, कोर्ट के फैसले को राष्ट्रपति ने बताया शर्मनाक

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।