‘अंधविश्वास’ का तांडव! जादू-टोने के शक में बुजुर्ग के साथ हैवानियत, पेशाब पीने के लिए किया मजबूर

Elderly Man Forced to Drink Urine

Elderly Man Forced to Drink Urine: झारखंड के लातेहार जिले के दौना गांव से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां ग्रामीणों के एक समूह ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को ‘जादू टोना करने वाला’ करार देने के बाद पेशाब पीने के लिए मजबूर किया। यह शर्मनाक घटना 17 मार्च को नेतरहाट थाना क्षेत्र में हुई। पीड़ित के बेटे बृजेश मुंडा ने आरोप लगाया कि गांव वालों ने उसके पिता के साथ यह अमानवीय कृत्य किया है।

बेटे ने बताया कि ग्रामीणों ने पीड़ित की पत्नी के साथ ही जबरदस्ती करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने इसका विरोध किया। वहीं, एक स्वास्थ्यकर्मी हीना देवी ने गांव वालों की इस हरकत का विरोध किया, जिसके बाद उसको पीटकर भगा दिया गया।

Elderly Man Forced to Drink Urine: ‘जादू टोने’ से महिला की मौत का आरोप

Elderly Man Forced to Drink Urine
Elderly Man Forced to Drink Urine (Social Media)

बृजेश मुंडा ने बताया कि यह हमला हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत के बाद हुआ, जिसमें ग्रामीणों ने उसके पिता पर आरोप लगाया कि महिला की मौत उसके कथित जादू टोने की वजह से हुई है। इसके बाद 15 ग्रामीणों के एक समूह ने बैठक बुलाई और उसके पिता को ‘जादू टोना करने वाला’ करार देते हुए उन्हें अमानवीय हमले का शिकार बना दिया।

Jharkhand Witch Hunting: पुलिस ने बिना शिकायत सुने भेजा वापस?

स्वास्थ्यकर्मी हिना देवी के पति वीरेंद्र सिंह ने दावा किया कि इस घटना के दौरान उसकी पत्नी को पीटा गया। वहीं, बृजेश मुंडा ने भी आरोप लगाया कि बुधवार, 18 मार्च को पीड़ित ने नेतरहाट पुलिस से संपर्क किया, लेकिन उसे बिना शिकायत सुने कथित तौर पर वापस भेज दिया गया।

Elderly Man Assault in Jharkhand: पुलिस ने क्या बताया?

इस मामले की जानकारी पुलिस निरीक्षक (एसपी) कुमार गौरव ने दी। उन्होंने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है। पुलिस कि एक टीम ने ग्रामीणों ने पूछताछ की है, लेकिन अभी घटन की पुष्टि नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि इस पर अब तक कोई औपचारिक मामला दर्ज नहीं किया गया है, लेकिन शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़ें: ‘कतर पर फिर हुआ हमला, तो दुनिया से मिटा…’, कतर पर हमले से भड़के Trump, ईरान को दी खुली चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।