Ghaziabad Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक साल की मासूम बच्ची की रूह कंपा देने वाली मौत ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। पिता और सौतेली मां ने छोटी से मासूम बच्ची को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। बच्ची की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के नतीजों ने न सिर्फ डॉक्टरों को, बल्कि आम लोगों को भी चौंका दिया है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम में सामने आया कि बच्ची के बॉडी पर 13 से अधिक गंभीर चोटें थीं। कई पसलियां टूट चुकी थीं। सिर और छाती में आंतरिक ब्लीडिंग हो गई थी।
Parents killed daughter: क्या है पूरा मामला? (Ghaziabad Crime News)
बता दें कि यह सब बच्ची के साथ इसलिए हुआ क्योंकि पिता मोहम्मद अकरम और सौतेली मां निशा ने रविवार रात बच्ची को बूरी तरह पीटा। बच्ची बेहोश हो गई, तो दोनों उसे हॉस्पिटल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने वहां उसे मृत बता दिया। बच्ची की मौत सोमवार सुबह करीब 3 बजे हुई। सबसे आश्चर्य की बात यह है कि आरोपी कपल ने शनिवार और रविवार को बच्ची को बहुत मारा। इतना ही नहीं, ठंडी रात में उसे छत पर अकेला छोड़ दिया। जब स्थिति खराब हुई तो बच्ची को पास के हॉस्पिटल में ले गए, लेकिन बहुत देर हो चुकी थी।
UP Crime News: नाना ने दर्ज कराई FIR
इस घटना पर पुलिस अधिकारी ने बताया कि मारपीट इतनी क्रूर थी कि बच्ची की स्थिति नाजुक हो गई। जांच में हॉस्पिटल के कई रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे है। बच्ची की मौत पर उसके नाना मोहम्मद जहीर ने मंगलवार को वेव सिटी थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसी आधार पर हत्या का केस दर्ज हुआ। SP प्रियाश्री पाल ने कहा, “आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है और जल्द ही अरेस्ट कर लिया जाएगा। आगे की कार्रवाई जारी है।
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की हत्या, ऑटो रिक्शा ड्राइवर को चाकू से गोदा, फिट ऑटो लेकर हुए फरार


Download Android App
Download iOS App






