सीएम योगी आदित्यनाथ ने बहराइच में कहा कि किसी भी आक्रांता का महिमामंडन करना देशद्रोह है और यह देशद्रोह की नींव को मजबूत करता है। उन्होंने महाराज सुहेलदेव के पराक्रम की प्रशंसा की और कहा कि उनके कारण 150 साल तक कोई विदेशी आक्रांता भारत पर हमला नहीं कर सका।
बहराइच जिले में तहसील मिहीपुरवा के मुख्य भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है। बहराइच में सीएम ने कहा कि महाराज सुहेलदेव के पराक्रम का ही नतीजा है कि 150 साल तक कोई विदेशी आक्रांता भारत पर आक्रमण करने की हिम्मत नहीं कर सका।
आक्रांता का महिमामंडन देशद्रोह- सीएम
सीएम योगी ने आगे कहा कि किसी भी आक्रांता का महिमामंडन करना देशद्रोह की नींव को मजबूत करना है, आजाद भारत किसी भी देशद्रोही को स्वीकार नहीं कर सकता, जो भारत के महापुरुषों का अपमान करता है, उन आक्रांताओं का महिमामंडन करता है, जिन्होंने भारत की सनातन संस्कृति को रौंदा, हमारी आस्था पर हमला किया, आज का नया भारत उन्हें कतई स्वीकार नहीं कर सकता।
‘हमने जवाबदेही तैय की’
सीएम योगी ने कहा कि बहराइच बालार्क ऋषि के नाम से जाना जाता है। बहराइच ऐतिहासिक धरती है, जहां विदेशी आक्रांताओं को सबक सिखाया गया था। महाराजा सुहेलदेव ने बहराइच को विजय भूमि बनाया था। बहराइच तप की पावन भूमि है लेकिन पिछली सरकार ने सिर्फ घोषणाएं कीं, काम कुछ नहीं किया। सीएम ने कहा कि 2017 से पहले गरीबों की आवाज दबाई जाती थी। हमने अफसरों की जवाबदेही तय की, हमने राजस्व संहिता बनाई।
भू-माफियाओं पर कार्रवाई
सीएम ने कहा, हमने एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स बनाई। पहले बहराइच में भू-माफिया हावी थे। भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की गई। सीएम ने कहा कि हमने 33 लाख मामलों का निपटारा कर गरीबों को न्याय दिलाने का काम किया है। सरकार की कार्रवाई का नतीजा है कि ‘एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स’ के जरिए 64 हजार एकड़ जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराने का काम भी किया गया।
Aurangzeb की कब्र हटाने की मांग तेज, वीएचपी-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन


Download Android App
Download iOS App



