Google Pixel 11 Launch Date: गूगल ने भारतीय बाजार में कई शानादर स्मार्टफोन को पेश किया है और अब शानदार सीरीज Pixel 11 को लॉन्च करने की तैयारी में है। बता दें कि इस सीरीज के लॉन्च होने से पहले ही कई लीक जानकारी सामने आई है जिसमें सीरीज में शामिल स्मार्टफोन के प्रीमियम डिजाइन, फीचर्स और परफॉर्मेंस की कई जानकारी सामने आई है। लीक जानकारी के अनुसार सीरीज में LTPO AMOLED डिस्पले, Tensor G6 प्रोसेसर, 50MP का मेन कैमरा समेत कई शानदार फीचर को शामिल किया जा सकता है। विस्तार से जानते है Pixel 11 की सभी जानकारी के बारे मे …
Google Pixel 11 Launch Date: 6.3 इंच की डिस्पले
कई शानदार फीचर के साथ ही Pixel 11 और Pixel 11 Pro में 6.3 इंच की डिस्पले मिल सकती है और यह 120hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी साथ ही Pixel 11 Pro XL में 6.8 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है। साथ ही कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन मिलेगा। डिस्पले के साथ ही यह स्मार्टफोन 16GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ मिल सकता है और बेस मॉडल में 12GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलने की संभावना है।
Google Pixel 11 Camera Design: 48MP का अलट्रा वाइड कैमरा

प्रीमियम डिजाइन के साथ ही बेहतर फोटोग्राफी के लिए मेन कैमरा 50MP का, 48MP का अलट्रा वाइड कैमरा मिलने की संभावना है। वहीं Pixel 10 में 5x जूम सपोर्ट के साथ 10.8MP का टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। फ्रंट कैमरे की बात करें तो 10.5MP का कैमरा, कई AI-पावर्ड इमेजिंग टूल्स के साथ दिया जा सकता है।
नया Tensor G6 प्रोसेसर
Pixel 11 सीरीज में सबसे खास बात है कि इसमें नया Tensor G6 प्रोसेसर दिया जाने की संभावना है जो अभी तक किसी भी स्मार्टफोन में लॉन्च नहीं किया गया है। साथ ही यह चिपसेट 7 कोर CPU के साथ रन कर सकता है और सुरक्षा के लिए MediaTek M90 मॉडेम और Titan M3 की सिक्योरिटी चिप भी मिल सकती है। दमदार प्रोसेसर के साथ ही रैम और स्टोरेज के विकल्प मिलने पर यह स्मार्टफोन गेमिंग, मल्टीटास्किंग के लिए प्रयोग किया जा सकता है।
Google Pixel 11 Price In India: Pixel 11 की कीमत

Pixel 11 की शानदार सीरीज को अगस्त में पेश किया जा सकता है और कीमत की बात करें तो यह 84,999 हजार रुपये से शुरू हो सकती है औऱ अधिकतम 1 लाख तक जा सकती है।
ALSO READ: 6 से 12 अप्रैल के बीच टेक मार्केट में हलचल, OnePlus Nord 6 समेत कई फोन होंगे लॉन्च























