Greater Noida में बीते दिनों टेस्ट ड्राइव के दौरान कार लूट कर ले जाने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनको पकड़ने के लिए पुलिस ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरा को खंगाला है। उसके बाद इन्हें गिरफ्तार किया गया है।
Greater Noida : टेस्ट ड्राइव के बहाने लूट ले गए थे कार
ग्रेटर नोएडा में बीते दिनों टेस्ट ड्राइव के दौरान कार लूट कर ले जाने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं इनको पकड़ने के लिए पुलिस ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरा को खंगाला है। उसके बाद इन्हें गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि तीनों छात्र हैं और मौज मस्ती के लिए टेस्ट ड्राइव के बहाने कार को लूट ले गए थे। बता दें कि थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने इन तीनों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से लूटी गई हुंडई कार बरामद की है।
Greater Noida : पुलिस ने बताया है कि 11 अक्टूबर को थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से चेकिंग के दौरान गाड़ी का ट्रॉयल लेने के बहाने कार लूट करने वाले 3 आरोपियों श्रेय नागर, दीपांशु भाटी और अनिकेत नागर को थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से लूटी गयी कार हुंडई वेन्यू बरामद की गई है।
Greater Noida : पुलिस ने बताया है कि बीते 26 सितंबर को थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के अंतर्गत 3 व्यक्ति टेडी बिल्डिंग स्थित कार बाजार में हुंडई कार का ट्रायल के बहाने कार को लेकर भाग गये थे। जांच के दौरान 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया है। जिसकी मदद से इन आरोपियों को पकड़ा जा सका है।आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह तीनों अलग-अलग कॉलेज में पढ़ते हैं और दोस्त हैं। इन्होंने गाड़ी को इसलिए लूटा था ताकि ये उससे घूम फिर सकें और मौज मस्ती कर सकें।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते


Download Android App
Download iOS App



