Israel-Hamas War: हमास सैन्य विंग के प्रमुख Mohammed Deif की जुलाई में ही हो गई थी मौत, इजराइल ने की पुष्टि

Summary :

Mohammed Deif : सैन्य विंग के प्रमुख मोहम्मद दीफ(Mohammed Deif) इजराइल के द्वारा की गयी हवाई हमले में मारा गया था, इजराइल ने इसकी पुष्टि की है। इजराइल ने 13 जुलाई को दक्षिणी गाजा शहर खान यूनिस के बाहरी इलाके में स्थित एक परिसर पर हमला किया था, जिसमे दीफ भी मारा गया था परन्तु इसकी पुष्टि नहीं हो पाई थी। Highlights हमास सैन्य विंग के प्रमुख मोहम्मद दीफ की मौत कस्साम् ब्रिगेड का नेता था मोहम्मद दीफ 13 जुलाई को ही हो गयी थी मृत्यु इजराइल ने की Mohammed Deif की मौत की पुष्टि हमास नेता इस्माइल हनीयेह की…

Mohammed Deif : सैन्य विंग के प्रमुख मोहम्मद दीफ(Mohammed Deif) इजराइल के द्वारा की गयी हवाई हमले में मारा गया था, इजराइल ने इसकी पुष्टि की है। इजराइल ने 13 जुलाई को दक्षिणी गाजा शहर खान यूनिस के बाहरी इलाके में स्थित एक परिसर पर हमला किया था, जिसमे दीफ भी मारा गया था परन्तु इसकी पुष्टि नहीं हो पाई थी।

Highlights

  • हमास सैन्य विंग के प्रमुख मोहम्मद दीफ की मौत
  • कस्साम् ब्रिगेड का नेता था मोहम्मद दीफ
  • 13 जुलाई को ही हो गयी थी मृत्यु

इजराइल ने की Mohammed Deif की मौत की पुष्टि

हमास नेता इस्माइल हनीयेह की ईरान में मौत की खबर के एक दिन बाद ही इजराइली सेना ने यह पुष्टि की है कि जुलाई माह में इजराइल के द्वारा गाजा में हुए एक हवाई हमले में सैन्य विंग के प्रमुख मोहम्मद दीफ(Mohammed Deif) भी मारा गया था। इजरायली सेना ने गुरुवार को कहा, ‘खुफिया जानकारी के आधार पर यह पुष्टि की जा सकती है कि हमले में मोहम्मद दीफ मारा गया।’

13 जुलाई को ही मारा गया था दीफ

गाजा स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इजरायली सेना ने 13 जुलाई को खान यूनिस के बाहरी इलाके में स्थित एक परिसर को अपना निशाना बनाया था , जिसमें 90 से अधिक लोग मारे गए थे और 300 घायल हो गए थे। उस समय, इस बात की तत्काल पुष्टि नहीं हुई थी कि दीफ मारा गया। हमले के कारण आस-पास के तंबुओं में रहने वाले नागरिक भी विस्थापित हो गए थे।

Military Wing Commander Mohammed Deif Killed

कौन था मोहम्मद दीफ?

मोहम्मद दीफ(Mohammed Deif) हमास की सैन्य शाखा, कस्साम ब्रिगेड का संस्थापकों में से एक था। उसका जन्म और पालन-पोषण फिलिस्तीन के गाजा में एक शरणार्थी शिविर में हुआ था। मोहम्मद दीफ साल 2000 से कस्साम ब्रिगेड का नेतृत्व कर रहा था। उसे कई हमलों का योजना बनाने के लिए जाना जाता है जिसमे दर्जनों इजराइली नागरिक मारे गए थे। वह कई इजरायली हमला के प्रयासों में बच गया था जिसमे उसने एक आँख, हाथ और पैर भी खो दिया था। दीफ पिछले दो दशकों से व्हीलचेयर से कस्साम् ब्रिगेड का संचालन कर रहा था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Pannelal Gupta