हिमाचल के एक परिवार के 8 लोग और ड्राइवर कार समेत उफनते नाले में बहे, सभी की मौत

Summary :

Himachal: पंजाब के होशियारपुर से लगभग 34 किलोमीटर दूर जैजों में रविवार को पानी से लबालब छोटी बरसाती नदी में एक वाहन के बह जाने से एक परिवार के आठ सदस्यों समेत नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लापता हैं। विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे गांव  पंजाब में हुई भारी बारिश के कारण नदी उफान पर है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिवार के 11 सदस्य स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) चालक के साथ हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के मेहतपुर के निकट देहरा से विवाह समारोह में शामिल होने पंजाब के एसबीएस नगर जिले…

Himachal: पंजाब के होशियारपुर से लगभग 34 किलोमीटर दूर जैजों में रविवार को पानी से लबालब छोटी बरसाती नदी में एक वाहन के बह जाने से एक परिवार के आठ सदस्यों समेत नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लापता हैं।
भारी बारिश के बाद हिमाचल में 87 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 5 दिनों के लिए  जारी किया येलो अलर्ट - 87 roads shut in Himachal following heavy rain MeT  sounds yellow

विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे गांव 

पंजाब में हुई भारी बारिश के कारण नदी उफान पर है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिवार के 11 सदस्य स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) चालक के साथ हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के मेहतपुर के निकट देहरा से विवाह समारोह में शामिल होने पंजाब के एसबीएस नगर जिले के मेहरोवाल गांव जा रहे थे।अधिकारियों ने कहा कि जब वाहन जैजों में भारी बारिश के कारण पानी से लबालब भरी छोटी नदी से गुजरा, तो वह बह गया। पुलिस ने कहा कि कुछ स्थानीय लोगों ने पानी की तेज लहरों के कारण वाहन चालक को नदी पार करने को लेकर आगाह भी किया, लेकिन वह उनकी बात अनसुनी कर आगे बढ़ गया। हालांकि, स्थानीय निवासी वाहन में सवार दीपक भाटिया को किसी तरह बचाकर जैजों में सरकारी चिकित्सालय ले गए। घटना के एक वीडियो में वाहन पानी से भरी नदी में फंसा हुआ दिख रहा है। होशियारपुर की उपायुक्त कोमल मित्तल ने कहा कि बचाव और लापता व्यक्तियों की तलाश से संबंधित अभियान में सहायता के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम तैनात की गई है।

नौ लोगों के शव बरामद, दो लापता

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र लांबा ने बताया कि नदी से पांच महिलाओं समेत नौ लोगों के शव बरामद किए गए हैं, जबकि दो लापता लोगों की तलाश जारी है। मृतकों के परिजन ने पुलिस को बताया कि वाहन में 12 लोग सवार थे। जैजों में नदी के दूसरी ओर, हिमाचल प्रदेश से लाए गए करीब पांच वाहन और एक जेसीबी मशीन तैनात है, और पानी कम होने की प्रतीक्षा की जा रही है।  लांबा ने बताया कि इन वाहनों में सवार लोगों ने चालक को रुकने के लिए कहा, लेकिन वह वाहन को आगे ले गया, जिससे यह दुखद घटना हुई।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने घटना पर किया शोक व्यक्त 

पुलिस उपाधीक्षक जागीर सिंह ने बताया कि वाहन तेज पानी में बहकर लगभग 200 मीटर नीचे चला गया। पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान सुरजीत भाटिया, उनकी पत्नी परमजीत कौर, भाई स्वरूप चंद, भाभी बिंदर, भतीजियों भावना और अनु, भतीजे हर्षित और वाहन चालक बिंदु के रूप में हुई है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया और कहा कि राज्य सरकार इस संकट की घड़ी में पीड़ितों के परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार की ओर से उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी और इस संबंध में ऊना जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Desk News