बांग्लादेश हिंसा पर लंदन में बवाल! हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ भारतीयों के प्रोटेस्ट में घुसे खालिस्तानी, जमकर किया हंगामा

Summary :

Hindus Protest In London: शनिवार को लंदन में बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा और हत्याओं के खिलाफ भारतीय और बांग्लादेशी हिंदू समुदाय ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। लेकिन प्रदर्शन के बीच एक नया मोड़ आया, जब खालिस्तान समर्थक पांच लोग बांग्लादेश के समर्थन में वहां पहुंचे। ये लोग नारेबाजी करते हुए अपने झंडे लहरा रहे थे और हुड़दंग मचा रहे थे। इससे कुछ देर के लिए तनातनी की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि बताया गया है कि प्रदर्शन में खालिस्तानी संख्या में कम थे लेकिन वह पूरी तैयारी से आए थे और झंडे बैनर…

Hindus Protest In London: शनिवार को लंदन में बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा और हत्याओं के खिलाफ भारतीय और बांग्लादेशी हिंदू समुदाय ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। लेकिन प्रदर्शन के बीच एक नया मोड़ आया, जब खालिस्तान समर्थक पांच लोग बांग्लादेश के समर्थन में वहां पहुंचे। ये लोग नारेबाजी करते हुए अपने झंडे लहरा रहे थे और हुड़दंग मचा रहे थे। इससे कुछ देर के लिए तनातनी की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि बताया गया है कि प्रदर्शन में खालिस्तानी संख्या में कम थे लेकिन वह पूरी तैयारी से आए थे और झंडे बैनर लिए हुए थे।

London Hindu Protest: बांग्लादेश सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग

हिंदू समुदाय के प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाई और बांग्लादेश का राष्ट्रगान “आमार शोनार बांग्ला” भी बजाया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बांग्लादेश में लगातार हिंदू समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है, जो गंभीर चिंता का विषय है। लंदन में यह प्रदर्शन तब हुआ, जब भारत के कई हिस्सों में भी बांग्लादेश में कथित अत्याचारों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए। पश्चिम बंगाल, असम और अन्य राज्यों में लोगों ने सड़कों पर उतरकर बांग्लादेश सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की।

Bangladeshi Hindu: बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर प्रदर्शन

Hindus Protest In London
Bangladeshi Hindu (Image- Social Media)

लंदन में बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर हिंदू समुदाय के नेतृत्व में एक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन का उद्देश्य बांग्लादेश में हिन्दुओं और अल्पसंख्यकों पर हो रही हिंसा और अत्याचार को दुनिया के सामने लाना था। इस प्रदर्शन को बांग्लादेशी-हिंदुओं और ब्रिटिश-हिंदुओं ने मिलकर किया था।

ताकि अंतरराष्ट्रीय समुदाय और ब्रिटिश सरकार का ध्यान अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की ओर खिंचा जाएं। वे “हिन्दू लाइफ मैटर” के नारे लगा रहे थे। लोगों ने अपने हाथ में प्लेकार्ड्स लिए थे, जिसमें दीपू के लिए न्याय, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा, हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास की रिहाई जैसी बातें लिखी गई थी। साथ में एक डिजिटल वैन भी चल रही थी जिसमें मैसेज फ्लैश हो रहे थे- “हिंदुओं को जीने का हक है”। पूरा प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था।

Khalistani Protest In London: खालिस्तानियों ने एंटी-हिंदू नारेबाजी की

Hindus Protest In London
Khalistani Protest In London (Image- Social Media)

इसी विरोध प्रदर्शन के बीच करीब 10 खालिस्तानी चरमपंथी पहुंचे। वे पीले खालिस्तानी झंडे लहरा रहे थे। उन्होंने एंटी-इंडिया और एंटी-हिंदू नारेबाजी की। साथ ही हाल ही में मारे गए कट्टरपंथी शरीफ उस्मान हादी की तारीफ की गई। आयोजकों के मुताबिक ये लोग बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस वाली अंतरिम सरकार के सपोर्ट में आए थे, लेकिन उनका इस मुद्दे से कोई सीधा कनेक्शन नहीं था। इस मामले पर हिन्दू प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ये “उकसाने” की कोशिश है। खालिस्तानियों का इससे कोई लेना-देना है।

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार की भारत ने की निंदा

इस बीच भारत सरकार ने भी बांग्लादेश में हिन्दुओं और अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही हिंसा पर गहरी चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “भारत बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ जारी हिंसा को लेकर गंभीर रूप से चिंतित है। मयमनसिंह में एक हिंदू युवक की हत्या की हम निंदा करते हैं और दोषियों को सजा मिलने की उम्मीद करते हैं।”

यह भी पढ़ें: ट्रंप-जेलेंस्की की मीटिंग से पहले दहला यूक्रेन, रूस ने किया 500 ड्रोन, क्रूज, हाइपरसोनिक और बैलिस्टिक मिसाइल से भीषण हमला

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।