महाकुंभ के पहले अमृत स्नान पर 1.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई

Summary :

महाकुंभ 2025 के पहले अमृत स्नान पर संगम में श्रद्धालुओं का विशाल समागम

मकर संक्रांति पर महाकुंभ 2025 का पहला ‘अमृत स्नान’ किया जा रहा है और कई अखाड़े पवित्र स्नान करने के लिए संगम पहुंच चुके हैं। उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि संगम में डुबकी लगाने वाले कुल श्रद्धालुओं की संख्या 1 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है। प्रशांत कुमार ने कहा कि यह महाकुंभ 2025 का पहला अमृत स्नान है, अभी तक चार अखाड़ों ने पवित्र डुबकी लगाई है और तीसरा समूह जूना, आह्वान और अग्नि अखाड़े हैं और वे जल्द ही पवित्र डुबकी लगाएंगे। सुबह 7 बजे तक 98 लाख 20 हजार लोगों ने स्नान किया है और अब तक यह संख्या एक करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी होगी।

उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार

उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया किहमारे सभी वरिष्ठ अधिकारी डीजीपी, मुख्य सचिव और सीएम नियंत्रण कक्ष सहित विभिन्न नियंत्रण कक्षों के माध्यम से निगरानी कर रहे हैं। मकर संक्रांति के अवसर पर राज्य भर के प्रमुख शहरों में लोग स्नान कर रहे हैं। वाराणसी, गोरखपुर और अयोध्या समेत देश के अलग-अलग शहरों में अलग-अलग नदियों के किनारे मकर संक्रांति का स्नान सामान्य तरीके से होता रहा।

CM योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं को बधाई दी

दुनिया के सबसे बड़े समागम के पहले दिन डेढ़ करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ के पहले अमृत स्नान में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई दी। सीएम योगी ने इस पावन अवसर को भारत की सनातन संस्कृति और आस्था का जीवंत प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि यह हमारी सनातन संस्कृति और आस्था का जीवंत स्वरूप है। आज लोक आस्था के महापर्व ‘मकर संक्रांति’ के पावन अवसर पर प्रयागराज के महाकुंभ-2025 के त्रिवेणी संगम पर पहला अमृत स्नान कर पुण्य अर्जित करने वाले सभी श्रद्धालुओं को बधाई।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।