अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को पूरी दुनिया का बादशाह बताते हुए अपने कार्यकाल में 140 से ज्यादा कार्यकारी आदेश जारी किए हैं। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच उनका यह दावा उनकी आक्रामक नीति को दर्शाता है। ट्रंप ने आगे कहा कि जुकरबर्ग महान हैं।
भारत में पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को पूरी दुनिया का बादशाह बताया है। आपको बता दें कि ट्रंप पिछले कार्यकाल के मुकाबले इस कार्यकाल में ज्यादा जोश में नजर आ रहे हैं। महज 100 दिनों के अंदर ट्रंप ने 140 से ज्यादा कार्यकारी आदेश जारी कर यह साबित कर दिया है कि इस बार वह न तो किसी विरोध को मानने वाले हैं और न ही धीमी चाल चलने वाले हैं।
इंटरव्यू में दिखा अलग अंदाज
बीते कुछ दिन पहले, ट्रंप ने ‘द अटलांटिक’ को इंटरव्यू दिए, जिसमें उनका बेबाक अंदाज देखने को मिला। उस इंटरव्यू में उन्होंने खुलकर बात की। इंटरव्यू के दौरान उनका आत्मविश्वास देखने को मिला, साथ ही ग्लोबल और घरेलू नीतियों पर अपनी मजबूती पकड़ का दावा किया। ट्रंप ने अटलांटिक के साथ एक व्यापक साक्षात्कार में अपने प्रशासन के कठोर निर्वासन प्रयासों पर चिंता व्यक्त की, और इस आशंका को कमतर आंका की कानूनी निवासियों या अमेरिकी नागरिकों को गलत तरीके से निशाना बनाया जा सकता है।
गलतियों पर क्या बोले ट्रंप
संभावित गलतियों के बारे में पूछे जाने पर ट्रम्प ने कहा, “मैं आपको बता दूं, इस दुनिया में कभी भी कुछ भी सही नहीं होगा।” उन्होंने खुद को परिचालन जिम्मेदारी से दूर कर लिया: “आप जानते हैं, मैं इसमें शामिल नहीं हूं। मेरे पास कई लोग हैं, कई स्तरों के लोग हैं जो ऐसा करते हैं।” इस दौरान उन्होंने जेफ़ बेजोस और मार्क ज़ुकरबर्क की तारीफ की। ट्रंप ने उन्हें,’उच्च स्तर के सम्मान” का श्रेय दिया। आगे कहा कि जुकरबर्ग महान हैं।
देश-दुनिया को चलाता हूं
बता दें कि अपने दोनों कार्यकालों की तुलना करते हुए ट्रम्प ने दावा किया कि उनकी ज़िम्मेदारियाँ बढ़ गई हैं: “पहली बार, मुझे दो काम करने थे – देश चलाना और ज़िंदा रहना। और दूसरी बार, मैं देश और दुनिया दोनों को चलाता हूँ।”
पाकिस्तानियों को खदेड़ने का अभियान जारी, जानिए अबतक कितने किए गए डिपोर्ट


Download Android App
Download iOS App




